Breaking News
recent

राज्यपाल ने मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर मांगी देश व प्रदेश में खुशहाली की मन्नत

मेहंदीपुर बालाजी. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र परिवार सहित दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे एवं बालाजी की विशेष पूजा अर्चना कर खुशहाली की मन्नत मांगी। इस दौरान पुलिस प्रशासन चाक चौबंद रहा। राज्यपाल का देवस्थान मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने स्वागत किया। मंत्री ने मंदिर परिसर में ही राज्यपाल को बालाजी की आकर्षक प्रतिमा भेंट की।

Governor of Rajasthan visits Mehandipur Balaji

इस दौरान पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। राज्यपाल ने महंत किशोरपुरी महाराज के सानिध्य में सजी बालाजी के सोने के चोले एवं छप्पन भोग की झांकी के दर्शन किए, वहीं परिवार के साथ पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ बालाजी दरबार में पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने भैरवजी व प्रेतराज के दर्शन किए। पर्यटन व देवस्थान मंत्री ने बालाजी की महिमा व मंदिर के नवीनीकरण की जानकारी दी। मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों ने राज्यपाल को बालाजी महाराज की प्रतिमा एवं छप्पन भोग की प्रसादी भेंट की।

पत्रकारों से बातचीत में राज्यपाल मिश्र ने कहा कि राजस्थान प्रदेश सशक्त व स्वस्थ बने। पूरे भारत की स्थिति सुदृढ़ हो व आर्थिक दृष्टि से सम्पन्न हो। हमारी सीमाएं सुरक्षित रहनी चाहिए और दुश्मनों से हम सुरक्षित रहें। यही बालाजी महाराज से कामना की है। राज्यपाल की सुरक्षा व्यवस्था में जिला कलक्टर अविचल चतुर्वेदी, एसपी प्रहलाद सिंह कृष्णियां सहित स्थानीय पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। पुलिस के सशस्त्र जवान भी दुकानों की छतों पर तैनात रहे।


... चर्चा में रही व्यवस्थाएं...


मेहंदीपुर बालाजी में राज्यपाल के दौरे से यहां की बिगड़ी हुई सफाई, अतिक्रमण, यातायात जैसी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो गई। बाजार में लगे गंदगी के ढेरों को पंचायत ने तुरंत साफ करवा दिए, वहीं अस्थाई अतिक्रमण को भी हटवाया गया। बाजार में आड़े-तिरछे खड़े रहने वाले वाहन भी प्रशासन के डंडे के आगे गायब हो गए। खासकर सफाई व्यवस्था से गत पांच वर्षों से मुंह फेरती आ रही पंचायत भी प्रशासन के चाबुक को देखकर सक्रिय हो गई। हालांकि चाहे यह व्यवस्था एक दिन के लिए ही सही, लेकिन लोगों में राज्यपाल कलराज मिश्र के आगमन पर हुई व्यवस्था काबिले तारीफ थी। जो लोगों में चर्चा का विषय रही।

Governor of Rajasthan visits Mehandipur Balaji



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.