Launch of Nirogi Rajasthan : प्रदेश सरकार ने अपनी पहली वर्षगांठ के मौके पर निरोगी राजस्थान अभियान की शुरुआत की । अभियान के तहत मंगलवार सुबह 'रन फॉर निरोगी राजस्थान' ( Nirogi Rajasthan ) का आयोजन किया गया । दौड़ को अल्बर्ट हॉल से मुख्यमंत्री ( ashok gehlot ) अशोक गहलोत ने रवाना किया । ( Health news IN HINDI ) इस दौरान चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा सहित प्रदेश के कई मंत्री मौजूद रहे ।
हर नागरिक को स्वस्थ रखना हमारी जिम्मेदारी
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा प्रदेश के हर नागरिक को स्वस्थ रखना हमारी जिम्मेदारी है और हम लगातार इसके लिए प्रयास करते रहेंगे । सीएम गहलोत ने कहा निरोगी राजस्थान के तहत राजस्थान में मिलावट और नशा मुक्ति के लिए हमारा विशेष फोकस रहेगा और इसे रोकने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।
चिकित्सा क्षेत्र में गिनाई उपलब्धियां
'रन फॉर निरोगी राजस्थान' कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने कहा हम लगातार प्रदेश में मिलावटी खाद्य पदार्थों को रोकने के लिए कार्रवाई कर रहे है, अगर इसको रोकने के लिए हमे कानून को सख्त करने की जरूरत होगी तो हम करेंगे । मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 1998 तक 6 मेडिकल कॉलेज थे लेकिन पिछले एक साल में 15 नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी मिली ।





No comments:
Post a Comment