Breaking News
recent

मैदान में महिला खिलाडिय़ों ने खुद की दम पर जीते गोल्ड मेडल

उदयपुर/ गोगुंदा. udaipur sports news उदयपुर में हुई जिला स्तरीय ग्रामीण युवा महोत्सव खेलकूद प्रतियोगिता में राउमावि नाल की संतु कुमारी ने जेवेलियन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता। इसी तरह 4 व 2 सौ मीटर दौड़ में कांस्य जीता। इसी तरह राउप्रावि मोखी की कंचन कुमारी ने 4 सौ मीटर दौड़ में रजत व लंबी कूद में कांस्य जीता। रेखा कुमार ने 8 सौ मीटर दौड़ में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। बाद में विद्यालय पहुंची खिलाडिय़ों का स्थानीय प्रधानाध्यापक रईस खान एवं शारीरिक शिक्षक मदन सुथार ने स्वागत किया।

सुरजी का गुड़ा ने बाजी मारी
मावली(निप्र). मावली तहसील क्षेत्र के जावड़ गांव में सेना सम्मान में चल रही 5 दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। आयोजक मनोहर व्यास जावड़ ने बताया कि पहले सेमीफाइनल में देव क्लब गेहूं का कुआं ने बागोल टीम को हराया। दूसरे मुकाबले में सुरजी का गुड़ा ने घोड़ा घाटी को हराया। वहीं फाइनल में सुरजी का गुड़ा ने गेहूं का कुआं को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। विजेता टीम को 51 सौ रुपए एवं ट्रॉफी दी गई। वहीं उपविजेता टीम को 21 सौ रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। इधर, समापन समारोह को बतौर अतिथि उपदेश राणा ने संबोधित किया। इससे पहले प्रतियोगिता समापन समारोह में बतौर अतिथि कुलदीपसिंह चूण्डावत, सेठ मथुरादास, महाविद्यालय अध्यक्ष मंगलसिंह चौहान, सरपंच युधिष्ठिर पुरोहित एवं अन्य मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि मावली तहसील के खेमपुर पंचायत के राजस्व गांव धारता निवासी शहीद वीर बलिदानी वायु सैनिक मुरलीधर लोहार की याद में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है। इसमें ग्राम पंचायत जावड़ के कुल 14 पूर्व सैनिका का भी सम्मान किया गया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीम ने हिस्सा लिया।

वॉलीबॉल प्रीमियर लीग का शुभारंभ
खरसाण. वल्लभनगर तहसील के रूंडेड़ा गांव में 3 दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को शुभारंभ हुआ। डे-नाइट मुकाबलों के पहले दिन उद्घाटन मैच मंगल आयरन प्लाजा भटेवर व वत्स अकादमी के बीच खेला गया। इसमें मंगल आयरन विजेता रही। दूसरे मैच में सांवरिया बिल्डिंग मेटेरियल ने वीर तेजाजी टीम को हराया। इससे पहले शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर अतिथि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुकड़ा, सरपंच प्रतिनिधि सोहनलाल मेनारिया, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्यामलाल मेनारिया, लालजी जाट, गणपतलाल मेनारिया, आदर्श कलब के अध्यक्ष रादु उस्ताद एवं अन्य मौजूद थे। संचालन दिनेश मेनारिया ने किया।

मिशन साहसी का शुभारंभ
गोगुंदा. कस्बे के राउबामावि में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से मिशन साहसी कार्यक्रम का आगाज हुआ। मिशन के तहत विद्यालय की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। वहीं प्रशिक्षण देकर हर स्थिति में संयमित रहने की जानकारी दी गई। एबीवीपी के जिला संगठन मत्री जितेन्द्र ने बताया की परिषद सभी जगह मिशन साहसी कार्यक्रम के तहत बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रेरित कर रहा है। विधालय की 250 छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। उदयपुर जिले में 15 प्रशिक्षण शिविर के तहत 5 हजार बालिकाओं को प्रशिक्षण दिए जाने का लक्ष्य है। मौके पर गोगुंदा नगर मंत्री नरपतसिंह झाला, वीरेंद्र प्रजापत, नारायण प्रजापत, हिम्मत प्रजापत, गणपत तेली, ईश्वर खटीक एवं अन्य मौूजद थे।

पटेल समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
झाड़ोल- झालावाड़ वाकल पटेल समाज के तत्वावधान में शनिवार को आजाद मैदान में दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। उद्घाटन समारोह में समाज के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 8 टीमों ने मैदान में हिस्सा लिया। रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल होगा। इससे पहले बतौर अतिथि समाज के प्रतिनिधि के तौर पर चुन्नीलाल पटेल, अमरचन्द, गणेशलाल, दलीचंद, ककुआलाल, प्रकाश एवं अन्य ने शिरकत की। नारायण लाल पटेल ने वंडर सीमेंट की ओर से खिलाडियों को किट वितरित किए। आयोजक लालचन्द एवं राजेन्द्र कुमावत ने अतिथियों का स्वागत किया। udaipur sports news प्रतियोगिता संरक्षक सोहन पटेल ने सभी खिलाडिय़ों का आभार जताया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.