Breaking News
recent

मवेशी बचाने के फेर में टेंपो बिजली के खंभे से भिड़ा

उदयपुर/ गींगला. road accident क्षेत्र को जोडऩे वाले सलूम्बर मार्ग पर करावली के निकट अल सुबह पालतू को बचाते हुए अंनियंत्रित टेम्पो सड़क किनारे खड़े 11 केवी बिजली लाइन के पोल से टकरा गया। दुर्घटना में बिजली पोल तारों सहित नीचे झुक गया और टेम्पो समीप खेत में जा चुका। दुर्घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। इधर, घटना की सूचना पर अजमेर विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता संदीप बघेल, लाइनमेन नरेंद्र एवं प्रवीण मौके पर पहुंचे और विद्युत प्रवाह बंद कराया। बाद में तारों में उलझे टेम्पो को बाहर निकाला। इस सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए। शुक्र रहा कि टेम्पो चालक के खरोच भी नहीं आई।

दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत
उदयपुर/ धरियावद. क्षेत्र में पालतु मवेशियों के सड़क पर भटकने की समस्याएं आए दिन वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन रही है। बीते दिनों सुबह तड़के मवेशियों के फेर से वैन चालक की हुई मौत के बाद गुरुवार को एक बार फिर मवेशी बचाने के प्रयासों के बीच बाइक सवार की मौत हो गई।
हुआ यूं कि धरियावद मुख्यालय को जोडऩे वाले सलूम्बर मार्ग पर मेहंदी चौराहे के समीप गुरुवार दोपहर को मवेशियों को बचाने के फेर में बाइक सवार अंनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। दुर्घटना में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा साथी दुर्घटना में घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार भबराना थाना झल्लारा निवासी नारायणलाल (22) मीणा परिचित रमेशचंद्र के साथ दुपहिया वाहन की किश्त चुकाने के लिए धरियावद स्थित शोरूम पर आया था। कार्रवाई पूरी कर दोनों साथी बाइक से गंतव्य के लिए रवाना हुए। इस बीच झड़ौली के निकट मेहंदी चौराहे पर मवेशियों को बचाने के फेर बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर गड्ढे में जा गिरा। सिर पर गहरी चोट के बाद रोगी वाहन से दोनों घायलों को धरियावद सीएससी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने नारायणलाल को मृत घोषित किया। वहीं रमेशचंद्र का प्राथमिकता से उपचार शुरू किया। road accident सूचना पर देर शाम नारायण के परिजन धरियावद पहुंचे, लेकिन शाम होने के कारण शव का पोस्टमार्टम संभव नहीं हुआ।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.