उदयपुर/ कानोड़. nagar palika news गंदगी को यथास्थान पहुंचाने की बजाए कचरा पात्र में आग लगाकर जिम्मेदारी की इतिश्री करने वाले पालिका के सफाई कार्मिकों और व्यवस्था के जिम्मेदार पालिका कर्मियों को नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष ने जमकर खरी खोटी सुनाई। राजस्थान पत्रिका में प्रकाशित खबर पर नपा उपाध्यक्ष नरेंद्रसिंह बाबेल ने जिम्मेदारों को व्यवस्था सुधार के लिए पाबंद किया। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। लापरवाह ढर्रें में सुधार नहीं करने वाले कार्मिकों को किसी भी तरह बख्शा नहीं जाएगा। बाबेल ने चिकित्सालय के सामने, शनिदेव मंदिर के पास, बाजार के व्यस्त मार्गों से कचरा उठाने में तत्परता दिखाने को कहा। बता दें कि राजस्थान पत्रिका ने 02 दिसम्बर के अंक में 'रात भर सताती रही सुलगते हुए कचरा पात्र की दुर्गंधÓ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर खामियों की ओर पालिका प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया था। ताकि लोगों को राहत मिल सके।
श्मशान में चौक निर्माण और इंटरलॉकिंग कार्य शुरू
भटेवर. ग्राम पंचायत वल्लभनगर में शमशान विकास कार्य के तहत इंटरलॉकिंग टाइल्स एवं चौक निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। सरपंच रूपगिरी गोस्वामी ने बताया कि सर्वसमाजों के साथ स्थानीय ग्रामीणों की ओर से लंबे समय से श्मशान के विकास को लेकर मांग उठ रही थी। nagar palika news इस पर ग्राम पंचायत ने इंटरलॉकिंग टाइल्स से चौक निर्माण कार्य की शुरुआत की। विधिविधान से कार्य का शुभारंभ हुआ। मौके पर वार्ड पंच धर्मराज भील, हेमेन्द्र मालवीय, द्वारकाधीश अग्रवाल, मीठूलाल डांगी, शंकरलाल सोनी, पंकज अग्रवाल, गोविंद सोनी, शांतिलाल सेन, कैलाशचंद्र सेन, बसन्ती लाल चोरडिय़ा, बाबूलाल चोरडिय़ा, मुनेश पोखरना, दिनेश पोखरना, शौकीन खटवड़ सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment