जयपुर। दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत ( Earthquake in India ) में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 6.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदुकुश था। भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान की खबर नहीं है। अफगानिस्तान में आए भूकंप का असर प्रदेश में भी देखने को मिला। राजधानी जयपुर में भी भूकंप ( Earthquake in jaipur ) के झटके महसूस किए गए। शाम पांच बजकर नौ मिनट और 51 सेंकड पर भूकंप के झटके लगने से राजधानी में लोग भयभीत हो गए। सी- स्कीम, झालाना, वैशाली नगर सहित कई जगह पर लोग भवनों से बाहर आ गए।
भूकंप ने रोकी जयपुर मेट्रो ( jaipur metro )
वहीं झटकों के दौरान मेट्रो की रफ्तार भी रोक दी गई। झटकों के दौरान जयपुर में ट्रेक पर छह मेट्रो चल रही थीं। उन्हें रोक दिया गया। शाम को 5.14 बजे से 5.29 तक मेट्रो ट्रेन का संचालन बंद रहा। उसके बाद 20 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की रतार से संचालन हुआ। ट्रैक की जांच के बाद मेट्रो की गति बढ़ाई गई। अचानक मेट्रो के संचालन को रुकने और भूकंप की सूचना पर यात्री भी डर गए। दिल्ली-एनसीआर समते पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। मौसम विभाग के निदेशक शिव गणेश का कहना है कि भूकंप का केन्द्र जमीन में 190 किमी नीचे था। इसके कारण इसका असर जयपुर तक रहा है।
लोग घबराकर भवनों से निकले बाहर
भूकंप के झटके शाम करीब 5 बजकर 9 मिनट पर महसूस किए गए। हालांकि कंपन की तीव्रता कम होने के कारण ग्राउण्ड फ्लोर पर मौजूद लोगों को इसका अहसास कम हुआ, लेकिन बहुमंजिला इमारतों में ऊपरी मंजिलों पर बैठे लोगों को भूकंप के झटके महसूस किए, जिसके बाद लोग घबराकर बिल्डिंगों से बाहर निकल आए।
वहीं दूसरी ओर कोहरे ने बिगाड़ा रेलगाडिय़ों का आवागमन
कोहरे से रेलगाडिय़ों का आवागमन गड़बड़ा गया है जिससे रेलयात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। जयपुर रेलवे स्टेशन पर जोधपुर-हावड़ा, अजमेर गरीब रथ, बीकानेर लिंक एक्सप्रेस समेत करीब एक दर्जन रेलगाडिय़ां देरी से पहुंच रही है। रेलवे प्रशासन के मुताबिक गाड़ी संख्या 12307 जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 6 घंटे 26 मिनट, गाड़ी संख्या 18631 अजमेर गरीब रथ एक्सप्रेस 5 घंटे 26 मिनट, गाड़ी संख्या 15632 बीकानेर लिंक एक्सप्रेस 5 घंटा 16 मिनट, गाड़ी संख्या 59801 जयपुर-फुलेरा सवारी गाड़ी 1 घंटा 26 मिनट, गाड़ी संख्या 79702 हिसार- जयपुर डेमू 49 मिनट, गाड़ी संख्या 15269 अहमदाबाद जनसाधारण एक्सप्रेस 3 घंटा 32 मिनट, गाड़ी संख्या मलानी एक्सप्रेस व गाड़ी संख्या रूणिचा एक्सप्रेस 36 मिनट, गाड़ी संख्या 12987 अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 3 घंटे और स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस रेलगाड़ी 11 मिनट देरी जयपुर पहुंची।





No comments:
Post a Comment