Breaking News
recent

राजस्थान के इस गांव में शिक्षक ही बने भामाशाह विद्यार्थियों को दिया स्वेटरों का उपहार

गांव बम्बू में शिक्षकों ने दिया 367 विद्यार्थियों को स्वेटरों का उपहार

 बीदासर ।   चूरू जिले के   बीदासर तहसील के निकटवर्ती गांव  बम्बू के  शहीद राइफलमैन इन्द्रसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को बम्बू ग्राम पंचायत के सरपंच भंवरसिंह ज्याणी एवं छोटुलाल पारीक के मुख्य आतिथ्य में स्कूल के शिक्षकों द्वारा 367 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित की गई। 
इस अवसर पर भामाशाह के रूप मे विद्यालय के शिक्षक पूर्णा राम , सुमन , स्वनंदा महेन , अनीता ढाका , अनिल कुमार , शुभकरण बिस्सु, सुबेसिंह , सुशील कुमार , बजरंग लाल , नानूराम , राजकुमार यादव , राम कुमार , सतीश भाटी , सुनील कुमार , नरेन्द्र कुमार मीणा , सुरेंद्र कुमार मीणा , मुकेश बालाण , जगदीप एवं रामगोपाल शर्मा उपस्थित थे। प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र ने स्टाफ द्वारा वितरित स्वेटर कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। सरपंच भंवरसिंह ज्याणी ने शाला स्टाफ को बम्बू की तरफ से इस पूनित कार्य हेतु धन्यवाद दिया एवं विद्यार्थियों से बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट देने की अपील की। मुख्य अतिथि चरण सिंह घोटङ प्रधानाचार्य पदेन पीईओ कातर छोटी ने इस कार्य की प्रशंसा की है। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक रामकुमार युजिनियां ने किया।
Anonymous

Anonymous

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.