Breaking News
recent

बांदीकुई को केन्द्रीय बस स्टैण्ड की मिलेगी सौगात

बांदीकुई. न्यूराज एक्स फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में पांचवीं लालबहादुर शास्त्री मेमोरियल ट्रॉफी फुटबाल महाकुंभ का आगाज बुधवार दोपहर बैण्डवादकों की मधुर स्वर लहरियों के बीच हुआ। शहर में सैकड़ों स्वागत द्वार लगाए गए। पीडब्ल्यूडी तिराहा व माधोगंज मण्डी दरवाजे के सामने शहनाई वादन की गई। कई जगहों पर पुष्प वर्षा की गई। कार्यक्रम स्थल पर भी ड्रोन कैमरे से पुष्प वर्षा की। युवा से लेकर बुजुग खिलाडिय़ों व शहर के लोगों में प्रतियोगिता को लेकर उत्साह दिखाई दिया। रंग-बिरंगी पताकाओं व गुब्बारों से कार्यक्रम स्थल को सजाकर आतिशबाजी की गई।
समारोह में मुख्य अतिथि परिवहन एवं सैनिक कल्याण मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा कि खेलों को भी जीवन का एक हिस्सा मानना चाहिए। इससे शरीर स्वस्थ उन्होंने बांदीकुई में केन्द्रीय बस स्टैण्ड बनाने की घोषणा की, वहीं बायपास से होकर थ्रू गुजरने वाली रोडवेज बसों को शहर में होकर प्रवेश कर सिकंदरा रोड बस स्टैण्ड पर ठहराव का भी भरोसा दिलाया। कुछ नई बसों की सौगात देने की भी बात कही।
विधायक गजराज खटाना ने कहा कि बस स्टैण्ड के लिए जमीन आवंटित कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा और सर्वसुविधायुक्त बस स्टैण्ड विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस जगह महिला महाविद्यालय के लिए भूमि आवंटित हुई है। वह करीब 37 बीघा है। इसमें से 8 बीघा भूमि हॉस्पीटल एवं शेष बची भूमि पर खेल स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दौसा जिले में पेयजल के लिए 32 सौ करोड़ की पेयजल योजना तैयार की गई है। ईसरदा से पानी लाने के लिए कार्य भी शुरू कर दिया गया है। नगरपालिका अध्यक्ष लक्ष्मी जायसवाल ने खेल को खेल की भावना से खेलने का संदेश दिया।
कांग्रेस नेता अजय बोहरा, पशुपालन विभाग के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक डॉ.बीके बंशीवाल, देहली पब्लिक स्कूल निदेशक घनश्याम शर्मा, बिरदीचंद गुर्जर, अशोक चौधरी, बीएनजोशी स्कूल प्रधानाचार्य प्रभूदयाल गुर्जर ने ध्वज चढ़ाकर व खिलाडिय़ों से परिचय लिया। इसके बाद मुख्य खाचरियावास ने प्रतियोगिता के उदघाटन की घोषणा की, वहीं शांति के लिए सफेद कबूतर उड़ाकर राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत कराई।
आयोजन समिति अध्यक्ष महेश झालानी, न्यू राज एक्स क्लब अध्यक्ष अतुल सेठी, प्रवक्ता राधारमण तिवाड़ी, हनुमानसिंह भाण्डेड़ा, सचिव मानसिंह भाण्डेड़ा, प्रवक्ता राधामरण तिवाड़ी, सोनू जाकड़, महेश सैन, खलीलुद्दीन, लवली सोनी, जगदीश सारसर, मिठ्ठनलाल साहू, पप्पू भाण्डेडा, राजू विजय, पवन सोनी, बण्टी शाहरा, गौतम सेठी, शक्तिसिंह राजावत भी मौजूद थे।

बुजुर्ग खिलाडिय़ों का किया सम्मान
समारोह में स्म़ृति चिन्ह देकर बुजुर्ग खिलाडिय़ों का अभिनंदन किया गया। परिवहन मंत्री ने सेवानिवृत्त रेलवे ड्राइवर भवानीसिंह माल, शब्बीर दौसा, ओमप्रकाश दौसा, शारीरिक शिक्षक जयनारायण वर्मा, ईश्वरचंद वर्मा, राजकुमार शर्मा, बनवारीलाल बैरवा, रमेशचंद वर्मा, दिनेश अवस्थी, रसीद भाई दौसा, प्रकाशचंद बाल्मीकि, दिनेशशर्मा, ओमप्रकाश आर्य, अतुल भार्गव, पप्पू भाई को पीडब्ल्यूडी तिराहे से घोडिय़ों पर बैठाकर लाया गया और कार्यक्रम स्थल पर सम्मानित किया गया।
अजमेर ने पैनल्टी शूट में दौसा को हराया
उदघाटन मैच डीएफए दौसा व अजमेरू क्लब अजमेर के बीच खेला गया। इसमें दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। दर्शकों ने भी हूटिंग कर खिलाडिय़ों का उत्साहर्वधन किया। दोनों ही टीम निर्धारित समय में 2-2 गोल के साथ बराबर पर रही। इसके बाद पैनल्टी शूट कराया गया। इसमें अजमेर ने 5-4 से दौसा को हरा दिया। दौसा को दो यलो कार्ड एवं अजमेरू को एक यलो कार्ड दिखाया गया। मोहम्मद तैयब अजमेर व दौसा के दयाशंकर शर्मा को बेस्ट मैच प्लेयर का खिताब देकर सम्मानित किया गया। गुरुवार को पहला मैच सुबह साढ़े 10 बजे बांदीकुई व एजी जयपुर के बीच एवं दूसरा मैच उदयपुर डीएफए व विजय क्लब जयपुर के बीच खेला जाएगा। राजस्थान फुटबॉल संघ की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में मेहताब अली को लगाया गया है। आरएफए के संयुक्त सचिव सागर चेची, उमरदीन एवं खलील खान भी मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.