Breaking News
recent

शिक्षक के विरोध में फूटा गुस्सा, गुड़ेल में पुतला फूंका

उदयपुर/ गींगला पसं. action against teacher सलूम्बर उपखण्ड के मेवल क्षेत्र की सराड़ी ग्राम पंचायत स्थित ढोलकाकंकर राप्रावि के सरकारी शिक्षक की महिला से बातचीत के वायरल अश्लील ऑडियो का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। शिक्षक के इस ऑडियो को लेकर गुरुवार को लोगों का सब्र टूट गया। नाराज लोगों ने शिक्षक के खिलाफ प्रदर्शन किया तो गुड़ेल गांव में संबंधित शिक्षक से खफा ग्रामीणों ने पुतला दहन किया। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में वातावरण प्रदूषित करने वाले शिक्षक को तत्काल निलंबित करने की आवाज उठाई। इससे पहले स्थानीय विवेकानंद दल के सदस्यों ने शिक्षा जैसे मंदिर में चरित्रहीन शिक्षक की मौजूदगी को लेकर सवाल खड़े किए। मुख्य सयोंजक लालूराम डंागी ने प्रदर्शन के दौरान आरोपी शिक्षक को तत्काल निलंबित करने की मांग की। चेतावनी भी दी कि विभाग स्तर पर मामले को गंभीरता से नहीं लिया जाता है तो आगामी दिनों में जाम किया जाएगा। मौके पर दिलीप वातड़ा, महेंद्र,जीतू नट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। बता दें कि ढोलकाकंकर स्थित राजकीय विद्यालय में नियुक्त शिक्षक की ओर से एक ग्रामीण महिला के साथ अश्लील बातचीत का ऑडियो पिछले दिनों वायरल हुआ था। इस बीच जिला शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक को अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया। action against teacher मामले में ग्रामीणों की ओर से स्थानीय उपखण्ड अधिकारी को भी ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.