Breaking News
recent

झारखंड विधानसभा चुनाव: मतगणना जारी, प्रारंभिक रुझानों में जेएमएम गठबंधन और बीजेपी में टक्‍कर

नई दिल्‍ली। आज झारखंड में विधानसभा चुनाव के फैसले का दिन है। 81 सदस्यों वाली झारखंड विधानसभा के चुनावी नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। सुबह आठ बजे से मतों की गिनती जारी है। शुआती रुझानों में सत्‍ताधारी बीजेपी और जेएमएम गठबंधन में टक्‍कर के रूझान मिल रहे हैं। अभी तक 16 के रुझान आ चुके हैं।

झारखंड में अंतिम चरण का मतदान 21 दिसंबर को हुआ था। राज्य में पांच चरणों में मतदान कराए गए थे। पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को हुआ था। इसके बाद दूसरे चरण का मतदान 7 दिसंबर को हुआ, जबकि तीसरे चरण का मतदान 12 दिसंबर को हुआ था. इसके अलावा चौथे चरण का मतदान 16 दिसंबर को हुआ था और पांचवें चरण का मतदान शुक्रवार को संपन्न हुआ।

देश भर में हो रहे नागरिकता संशोधन क़ानून विरोधी प्रदर्शनों के बीच आ रहे इस चुनाव परिणाम को बीजेपी के लिए लिटमस टेस्ट के तौर पर देखा जा रहा है।

इस समय राज्य में बीजेपी की सरकार है. बीजेपी के रघुबर दास राज्य के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने पाँच साल का कार्यकाल पूरा किया है. मौजूदा विधानसभा में बीजेपी के पास 44 सीटें हैं।

त्रिशंकु विधान सभा का अनुमान
शुक्रवार को मतदान खत्म होने के बाद आए एक्ज़िट पोल्स में झारखंड में त्रिशंकु विधान सभा बनने का अनुमान जताया गया। ज़्यादातर एक्ज़िट पोल्स में जेएमएम-कांग्रेस-राजद गठबंधन को ज़्यादा सीटें मिलने की बात कही गई।

इस बार बीजेपी के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल ने गठबंधन बनाया था. इस गठबंधन ने हेमंत सोरेन को अपना मुख्यमंत्री पद का दावेदार भी घोषित किया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.