Breaking News
recent

नागरिकता संशोधन कानुन के समर्थन मे निकली रैली , प्रधानमंत्री के नाम दिया धन्यवाद पत्र ।

बीदासर ।  नागरिकता संशोधन कानुन के समर्थन मे मंगलवार को कस्बे के नागरिको व सर्व समाज के द्वारा नये बस स्टेण्ड स्थित भुतनाथ महादेव मंदिर से जुलुस निकाला गया। जुलुस मे बढ़ी संख्या मे लोगो ने भाग लिया। 
जुलुस मे नागरिक हाथो मे भगवा पताका व राष्ट्रीय ध्वज लेकर नागरिकता संशोशन कानुन के समर्थन मे नारेबाजी करते हुये महादेव मंदिर से पुराना बस स्टेण्ड, एसबीआई रोड़, मण्डी बाजार, गाँधी चौक, मुख्य बाजार से होते हुये उपखण्ड कार्यालय पहूँचा। जुलुस उपखण्ड कार्यालय पहूँचने के बाद नागरिको व सर्व समाज के द्वारा प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम श्योराम वर्मा को सौपकर नागरिकता संशोधन के समर्थन मे ज्ञापन दिया।
 प्रधानमंत्री के नाम से दिये गये ज्ञापन मे लिखा है कि इस नये कानुन से अफगानिस्तान, पाकिस्तान व बांगलादेश मे रहने वाले अल्पसंख्यक परिवारो को भारत देश मे नागरिकता मिल सकेगी। जिससे उन देशो मे कठिन परिस्थितियो मे जीवन निर्वाह करने वाले अल्पसंख्यक अपने देश आ सकेंगे। 
भारत सरकार द्वारा लागु किया गया यह कानुन इतिहास रचेगा। ज्ञापन मे इस कानुन को जल्द से जल्द राजस्थान मे लागु करवाने के निर्देश राजस्थान सरकार को भी देने की मांग की है। ज्ञापन देने वालो मे पूर्व विधायक खेमाराम मेघवाल, राजकुमार सोनी, भाजपा नगर अध्यक्ष रामनिवास माली, संचियालाल बैद, विहिप के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह राजपुरोहित, पूर्वपालिकाध्यक्ष हुकमीचंद गुसाईवाल, परमानंद तेजस्वी, मनोज राठौड़ सहित सैकड़ो की संख्या मे नागरिक उपस्थित थे।
Anonymous

Anonymous

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.