Breaking News
recent

CM Gehlot की फटकार से घबराया Jaipur Nagar Nigam

जयपुर। जनता की शिकायतों का निस्तारण नहीं करने वाले अफसरों पर गाज गिरेगी। नगर निगम प्रशासन ने ऐसे अफसर चिन्हित करने शुरू कर दिए हैं। निगम आयुक्त विजयपाल सिंह ने इस मामले में गुरुवार को मुख्यालय में बैठक ली और सभी अधिकारियों को शिकायत निस्तारण प्रणाली को प्रभावी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्पर्क पोर्टल, काॅल सेन्टर, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त आमजन के परिवादों का त्वरित निस्तारण के लिए कहा। इसके लिए समय सीमा तय करते हुए सभी अधिकारियों को रविवार तक का अल्टीमेटम दे दिया। गौरतलब है मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों कलक्टरों की वीडियो कांफ्रेसिंग ली थी, जिसमें जनता की शिकायतों का निस्तारण नहीं करने पर नाराजगी भी जताई। निलंबन तक की कार्रवाई की गई थी।

सडक पर कचरा नहीं दिखाई दे, बीवीजी संसाधन बढाए
आयुक्त व प्रशासन विजयपाल सिंह ने सभी जोन उपायुक्तों, मुख्य सफाई निरिक्षकों एवं बीवीजी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि किसी भी सूरत में सडक पर कचरा दिखाई नहीं देना चाहिए। उन्होंने मुख्य सफाई निरिक्षकों को बीट सिस्टम को पूरी तरह क्रियान्वित करने के लिए कहा। साथ ही गन्दगी फैलाने वालों और पॉलिथीन का उपयोग करने वालों से कैरिंग चार्ज वसूलने में तेजी लाने के लिए कहा। कचरा संग्रहण कंपनी बीवीजी के प्रतिनिधियों को संसाधन बढाने की जरूरत जताई।

वीटीएस सिस्टम को सुचारू करें
हूपरों की माॅनिटरिंग के लिए शुरू किए गए वीटीएस सिस्टम की सही तरीके से माॅनिटरिंग करनी होगी। यदि वीटीएस के माध्यम से पता चलता है कि कोई हूपर निर्धारित क्षेत्र को कवर नहीं कर रहा है, तो सम्बन्धित पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों को शुक्रवार तक यह रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.