Breaking News
recent

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार दूसरे दिन स्थिर, जानिए अपने शहर के दाम

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम ( petrol Diesel price today ) में लगातार इजाफा होने के बाद दो दिनों से स्थिरता देखने को मिल रही है। आईओसीएल ( IOCL ) से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जानकारों की मानें तो इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत ( ( crude oil price ) में स्थिरता देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से स्थानीय स्तर पर पेट्रोल और डीtल के दाम में स्थिरता देखने को मिल रही है। आखिरी बार सोमवार को पेट्रोल के दाम ( petrol price today ) में 5 पैसे और डीजल की कीमत ( Diesel Price Today ) में 10 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला था। आइए आपको भी बताते हैं कि आज देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम कितने चुकाने होंगे...

यह भी पढ़ेंः- यस बैंक ने ब्रेच के प्रस्ताव पर टाला फैसला, शेयरों में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट

पेट्रोल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी 11 दिसंबर को पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी आज भी देश के चारों महानगरों में सोमवार वाले दाम ही लागू रहेंगे। सोमवार को पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। जिसके बाद देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 75, 77.67, 80.65 और 77.97 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल के दाम में इजाफा देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ेंः- टेलीकॉम कंपनियों के टैरिफ बढ़ाने से ऑपरेटिंग प्रॉफिट में होगा दोगुना इजाफा

डीजल की कीमत में लगातार दूसरे दिन स्थिरता
वहीं दूसरी ओर डीजल की कीमत में लगातार दूसरे दिन स्थिरता देखने को मिली है। जिसकी वजह से देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम सोमवार वाले ही लागू रहेंगे। सोमवार को डीजल की कीमत में 10 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। जिसके बाद देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 66.04, 68.45, 69.27 और 69.81 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.