Breaking News
recent

रामलीला मैदान में PM मोदी की धन्यवाद रैली आज, 2 लाख लोगों को जुटाकर BJP दिखाएगी ताकत

नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने दिल्‍ली की 1,734 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने पर पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देने के लिए रामलीला मैदान में रविवार सुबह 11 बजे एक रैली आयोजित की है। पार्टी ने रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित पार्टी की रैली में 2 लाख की भीड़ जुटाने का दावा किया है।

बता दें कि धन्यवाद रैली के जरिए पीएम दिल्ली बीजेपी के लिए विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान का बिगुल फूंकेंगे।

दिल्ली में अवैध कॉलोनियों को नियमित करने से करीब 40 लाख लोगों को संपत्ति का मालिकाना हक मिलने का रास्ता साफ हुआ है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि 7 सांसदों, 281 मंडल अध्यक्षों, निगम पार्षदों, प्रकोष्ठों के अध्यक्षों को भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। हर मंडल से कम से कम पांच सौ लोगों को रैली में लाने के लिए पार्टी ने कहा है। पार्टी नेता भारी भीड़ जुटाकर बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने की तैयारी में जुटे हैं।

14 दिसम्बर को कांग्रेस ने इसी मैदान में भारत बचाओ रैली की थी। इस दौरान पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी की माफी की मांग पर तंज कसते हुए कहा कि उनका नाम राहुल सावरकर नहीं है, वह राहुल गांधी हैं और माफी नहीं मांगेंगे। हालांकि इस बयान को लेकर महाराष्ट्र में सहयोगी पार्टी शिवसेना ने सवाल खड़े किए थे।

राहुल गांधी का इशारा हिंदूवादी नेता दिवंगत विनायक दामोदर सावरकर द्वारा 14 नवंबर, 1913 को ब्रिटिश सरकार को लिखे गए माफी के पत्र की तरफ था जिसे उन्होंने अंडमान के सेल्युलर जेल में बंद रहने के दौरान लिखा था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.