Breaking News
recent

SMS अस्पताल में इलाज के नाम पर लूट, 1050 की जगह टेस्ट के ले रहे 1150 रुपए

Jaipur SMS Hospital: सवाई मानसिंह अस्पताल ( SMS ) में कम्प्लीट टॉर्च प्रोफाइल टेस्ट के नाम पर अतिरि€त वसूली का खेल चल रहा है। पहले तो हर्पीज स्पिले€स वायरस आइजीजी और आइजीएम की जांच के नाम पर अस्पताल प्रशासन पैसा वसूल रहा था लेकिन बाद में इन दोनों टेस्ट को नि:शुल्क कर दिया। इन दोनों जांचों को न:शुल्क तो कर दिया, लेकिन यह टेस्ट अब भी नहीं हो रहे हैं अब कम्प्लीट टॉर्च प्रोफाइल के छह टेस्ट के मरीजों से सौ रुपए अतिरि€त लिया जा रहाहै। अस्पताल प्रशासन को इस बात की जानकारी तक नहीं है। कम्प्लीट टॉर्च प्रोफाइल टेस्ट में आठ पैरामीटर की जांच की जाती है ।

आपको बता दे कम्प्लीट टॉर्च प्रोफाइल टेस्ट में प्रति टेस्ट 175 रुपए का होता है। इस हिसाब से 1400 रुपए का टेस्ट होता है। इनमें हर्पीस स्पिले€स आइजीजी और आइजीएम के टेस्ट नहीं होने पर अस्पताल में छह टेस्ट हो रहे हैं। इन छह टेस्ट की एवज में अस्पताल प्रशासन मरीजों से 1150 रुपए ले रहा है जबकि छह टेस्ट के 1050 रुपए ही होते हैं। पिछले माह में ही करीब 160 मरीजों से 16 हजार रूपए अतिरिक्त वसूले गए ।

आपको बता दे इससे पहले भी कम्प्लीट टॉर्च प्रोफाइल टेस्ट की पूरी फीस तो ली जा रही थी, लेकिन इसमें शामिल दो पैरामीटर हर्पीस सिम्पलेक्स वायरस आइजीजी और आइजीएम की जांच पिछले चार महीने से नहीं हो रही थी । जिससे इस टेस्ट की जांच रिपोर्ट ही सही नहीं आ रही। जबकि इसके बदले मरीज से 1400 रुपए भी लिए जा रहे हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.