जयपुर। राजस्थान पुलिस की बच्चों से संबंधित पोर्न साइट और सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने वाले अश्लील वीडियो व फोटो पर विशेष नजर है। गत चार माह में 19 बाहरी पोर्न साइट बंद करवाई जो विदेशी और राज्य के बाहर से संचालित हो रही थी। इसके अलावा फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू ट्यूब पर अपलोड किए गए प्रदेशभर में 200 महिलाओं और बच्चों के अश्लील वीडियो व फोटो के लिंक भी बंद करवाए गए।
पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्र सिंह ने महिलाओं और बच्चों से संबंधित बढ़ते अपराध को लेकर गहरी चिंता जताई और इस तरह की साइट व अश्लील लिंक के लिए खिलाफ करने के लिए प्रदेश के सभी थानों में एक या दो पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिए जाने के निर्देश भी दिए हैं। इसकी जिम्मेदारी एसओजी के अंतर्गत आने वाले साइबर थाने को दी है।
महानिदेशक भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि हाल ही साइबर थाने के उपनिरीक्षक गजेन्द्र शर्मा ने सभी जिलों के दो-दो पुलिसकर्मियों को पोर्न साइट ,अश्लील वीडियो और फोटो अपलोड कर दिए जाने के बाद कैसे कार्रवाई की जाए, इसका प्रशिक्षण दिया गया। संबंधित जिले के प्रशक्षिण लेने वाले पुलिसकर्मी थानों में से तकनीकी जानने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देंगे।
सूत्रों ने बताया कि अधिकांश पोर्न साइट 18 वर्ष से अधिक उम्र और दस्तावेज लेने के बाद खुलती हैं जबकि कई पोर्न साइट सीधे ही खुल जाती हैं। ऐसी साइट और बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो वाली साइट के संबंध में सायबर थाना को शिकायत की जा सकती है।
ताकि प्रदेशभर में हो सके कार्रवाई
अश्लील वीडियो और फोटो खींचकर अपलोड करने की शिकायतें पुलिस को मिलती रहती हैं। लेकिन तकनीकी जानकारी के अभाव में पुलिस कार्रवाई नहीं पाती जबकि पोर्न साइट और अश्लील वीडियो अपलोड करने का सिलसिला बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्र सिंह ने सभी थाना पुलिस के एक या दो पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया है।





No comments:
Post a Comment