Breaking News
recent

स्वच्छ सर्वेक्षण 2020: दौसा में सुधार, लालसोट का बुरा हाल

दौसा. देशभर में शहरी इलाकों में होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण के दो तिमाही के परिणाम जारी हो चुके हैं। जिले में सर्वेक्षण के परिणाम मिश्रित रहे हैं। देशभर में अपने शहरी निकायों की बात की जाए तो 4157 शहरों में फिलहाल हम प्रथम 1000 में भी नहीं हैं। वहीं राजस्थान की बात करें तो दौसा शहर के लिए खुशी की खबर है। प्रदेश में दौसा का अब 16वें की जगह 10वां स्थान हो गया है। वहीं प्रदेश के 50 हजार से 1 लाख तक की आबादी वाले शहरों में दौसा पहली तिमाही में चौथे स्थान पर रहने के बाद दूसरी तिमाही में राÓय में प्रथम हो गया है।

Clean Survey 2020: Dausa Reforms, Lalsot's Bad Condition


इधर, जिले के लालसोट शहर की सफाई के मामले में हाल बुरा है। पहली तिमाही में देश में लालसोट की रैंक 3004 थी तो दूसरी तिमाही में 3 हजार 398वीं हो गई है। प्रदेश में भी 153वीं से 149वीं रैंक हुईहै। वहीं बांदीकुई शहर की हालत में भी कुछ सुधार हुआ है। पहली तिमाही में 2927वीं रैंक से सुधार कर देशभर में अब 2 हजार 346वें स्थान पर आ गया है। प्रदेश में 140 से 43वें स्थान पर आया गया है। वहीं महुवा भी पिछड़ा है। देशभर में 1444वीं रैंक से 2591वां नंबर हो गया है। प्रदेश में 24वें स्थान से 59वें स्थान पर आ गया है।


50 से 1 लाख की आबादी में दौसा नंबर 1


दौसा शहर के लिए खुशी की बात यह हैकि प्रदेश की 50 से 1 लाख की आबादी वाले शहरों में दौसा नंबर अव्वल हो गया है। इसी तरह 25 से 50 हजार तक की आबादी वाले शहरों में बांदीकुई की प्रदेश में पहली तिमाही में 45वीं रैंक थी, जो दूसरी तिमाही में 15वीं हो गईहै। लालसोट पहली तिमाही में 52वें स्थान पर था, लेकिन दूसरी तिमाही में 53वां स्थान हो गया है। लालसोट का पिछडऩा चिंता का विषय बन गया है। महुवा का स्थान 25 हजार से कम आबादी वाले निकायों में है। प्रदेश में पहली तिमाही में चौथे स्थान से लुढ़ककर दूसरी तिमाही में 19वां हो गया है।


इस तरह होता है सर्वेक्षण


केन्द्रीय आवासीय व शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से स्व'छ सर्वेक्षण कराया जाता है। पहली तिमाही में अप्रेल, मई व जून की रिपोर्ट तथा दूसरी तिमाही में जुलाई, अगस्त व सितम्बर की रिपोर्ट शामिल है। नगरीय निकाय अपनी मासिक रिपोर्ट में स्वयं अपना आकलन करती है। इसके अलावा फोन व अन्य माध्यमों से जनता से भी पूछा जाता है।केन्द्रीय दल भी निरीक्षण करता है। सभी तरह के फीडबैक के बाद 2000 में से मिले अंकों के आधार पर परिणाम जारी होते हैं।


बरती लापरवाही, नहीं दिया ध्यान


लालसोट व महुवा के पिछडऩे का कारण नगर निकाय अधिकारियों की लापरवाही रहना माना जा रहा है। शहर की सफाईव्यवस्था की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। घर-घर कचरा संग्रहण, सार्वजनिक सफाई आदि पर ठीक से ध्यान नहीं दिया गया। वहीं देहाती परिवेश व जन जागरूकता का भी अभाव रहा। वहीं दौसा में रात्रिकालीन सफाईव्यवस्था तथा कचरा संग्रहण पर ध्यान देने के कारण रैंकिंग में सुधार हुआ है।


देशभर में ऐसी रही रैंक

नगर निकाय पहली तिमाही दूसरी तिमाही
दौसा 1210 1298
बांदीकुई 2927 2346
लालसोट 3004 3398
महुवा 1444 2591


राजस्थान में ऐसी रही रैंक

नगर निकाय पहली तिमाही दूसरी तिमाही
दौसा 16 10
बांदीकुई 140 43
लालसोट 153 149
महुवा 24 59

Clean Survey 2020: Dausa Reforms, Lalsot's Bad Condition



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.