Breaking News
recent

भारत समेत 30 देशों में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा खतरा

Corona virus in india : चीन में तेजी से फैल रहे जानलेवा कोरोना वायरस ( Corona virus ) से दुनियाभर में दहशत का माहौल है। वायरस की चपेट में आने से अकेले चीन में अब तक 132 लोग जान गंवा चुके हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक वायरस से होने वाले संक्रमण के 5,974 मामलों की पुष्टि हो गई है। ( China ) चेतावनी दी गई है कि संक्रमण 10 दिन में चरम पर पहुंच जाएगा। इसकी वजह से मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

ब्रिटेन के शोधकर्ताओं ने भारत समेत 30 देशों की पहचान की है, जहां इस जानलेवा वायरस का सबसे ज्यादा जोखिम है। यूनिवर्सिटी ऑफ साउथैं पटन की वल्र्ड पॉप टीम की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा खतरे वाले देशों में थाईलैंड पहले, जापान दूसरे, जबकि हांगकांग तीसरे स्थान पर है। वहीं अमरीका छठवें, यूके 17वें और भारत 23वें स्थान पर है। चीन के 18 शहरों में संक्रमण का खतरा ज्यादा है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सेना को डॉ€क्टरों की मदद के लिए कंधे से कंधा मिलाकर मदद करने का आदेश दिया है।

इधर इंडिगो एयरलाइंस ने बुधवार को बताया कि उसने दिल्ली से चीनी शहर चेंगदू और बेंगलूरु से हांगकांग की सभी उड़ानों को 1 से20 फरवरी तक निलंबित करने का फैसला किया है। एयर इंडिया ने 31 जनवरी से 14 फरवरी तक चीन की उड़ानों पर रोक लगा दी है। इंडोनेशिया की लॉयन एयर समूह ने 1 फरवरी से अगली सूचना तक निलंबित कर दिया है

भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बीजिंग स्थित दूतावास वुहान में फंसे भारतीय छात्रों के संपर्क में है। वहीं जयपुर में भर्ती वायरस के संदिग्ध मरीज की जांच रिपोर्ट में इस बीमारी कीपुष्टि नहीं हुई है। चिकित्सा विभाग के अतिरि€त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बुधवार को यह जानकारी दी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.