Breaking News
recent

गुड न्यूज ने बॉक्स ऑफिस पर 7 वें दिन मचाया धमाल, फिल्म की टोटल कमाई 132 करोड़ के पार पहुंची

नई दिल्ली। अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) की फिल्म गुड न्यूज ( Good Newwz ) को रिलीज हुए एक हफ्ता हो चुका हैं। फिल्म ने एक हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। गुड न्यूज ने पहले हफ्ते में दमदार रिकॉर्ड बनाते हुए सलमान खान की दबंग 3 को भी पीछे छोड़ दिया।

गुड न्यूज के बॉक्स ऑफिस क्लेकशन को देखते हुए ये बात कहीं जा सकती है कि फिल्म ने बीते दिन 15 से 16 करोड़ रुपये की कमाई की होगी। इस हिसाब से गुड न्यूज 132 करोड़ रुपये की कमाई के आसपास पहुंच चुकी है। हालांकि, इसकी अधिकारिक सूचना मिलनी अभी बाकी है।

गुड न्यूज अक्षय कुमार के साथ करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor ), दिलजीत दोसांझ ( Diljit Dosanjh ) और कियारा आडवाणी ( Kiara Advani ) जैसी बड़ी स्टार कास्ट से सजी है। एक वेबसाइट के मुताबिक गुड न्यूज ने बॉक्स ऑफिस ( Box Office ) जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

_8435cd3e-2b7d-11ea-96cb-8d9426408fe0.jpg

अक्षय कुमार की 'गुड न्यूज' मंगलवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड की 16 वीं फिल्म बनी है। गुड न्यूज ( Good Newwz ) ने नए साल के मौके पर ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। साल 2019 में गुड न्यूज अक्षय कुमार की चौथी सबसे हिट फिल्म बनी है।

फिल्म ने पहले दिन 17.56 करोड़, दूसरे दिन 21.78 करोड़ और तीसरे दिन 26 करोड़, चौथे दिन 13 और पांचवें दिन 16 करोड़ रुपये की कमाई की। गुड न्यूज ( Good Newwz ) में अक्षय कुमार ( Akshay Kuamr ) ने वरुण का किरदार बढ़िया ढंग से अदा किया है वहीं करीना कपूर ( Kareena Kapoor ) ने भी शानदार अभिनय किया है।

इसके अलावा दिलजीत दोसांझ ( Diljit Dosanjh ) और कियारा आडवाणी ( Kiara Advani ) के काम को भी फैंस ने खूब पसंद किया। फिल्म के चारों मुख्य किरदार ने दर्शकों को ध्यान अपनी तरफ खींचा। ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर पाती है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.