Breaking News
recent

Aaj Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका शनिवार का दिन

अंक 01: युवाओं को करियर में आगे बढ़ाने के अवसर तो बहुत मिलेंगे किंतु चुलबुले व्यवहार के कारण क्रियान्वित नहीं कर पाएंगे। घरेलू खर्चों पर रोक लगाने में परेशानी आएगी। अनुकूलता के लिए श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।


अंक 02: सामाजिक मंच पर महती जवाबदारी मिलेगी, जिससे पूरी शिद्दत के साथ निभाना लाभदायी रहेगा। दोस्तों के बहकावे में चुनौतीपूर्ण काम करने से हास्यास्पद स्थिति बन सकती है। अनुकूलता के लिए दोपहर पश्चात श्वेत पदार्थों का सेवन न करें।


अंक 03: कारोबार के काम से लिया गया ऋण समय पर न चुकाने से शर्मिंदगी महसूस होगी व स्वाभाविक कार्य में कठिनाई आएगी। बीमारी का वहम रूटीन के काम प्रभावित करेगा। अनुकूलता के लिए दिन के किसी भी समय राम नाम जपें।


अंक 04: जवाबदेही वाले काम में छोटे कर्मचारियों के असहयोग के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य के सहारे मिली प्रेरणा नये काम की ओर इशारा करेगी। अनुकूलता के लिए स्वयं पुराने वस्त्र का त्याग करें।


अंक 05: चुनौतीपूर्ण कार्यों को जोश दिखाकर करने के बजाए अगर ठंडे दिमाग से करेंगे तो बेहतर नतीजे आएंगे। पूजन कर्म को जल्द निपटाने के चक्कर में अधूरा छोड़ना पड़ सकता है। अनुकूलता के लिए सूर्योदय से पूर्व स्नान-ध्यान करें।


अंक 06: सामूहिक जलसों के कार्यक्रम में अपने से छोटे भाइयों का अनपेक्षित सहयोग बड़ी राहत प्रदान करेगा। मशीनरी से संबंधी कार्य के चलते दिनचर्या में बदलाव करना होगा। अनुकूलता के लिए गाय को गुड़ खिलाएं।


अंक 07: पैतृक संपत्ति के कार्यों में अपने रूखे व्यवहार व ढिलाई बरतने के चक्कर में अपने हक में कमी आ सकती है। पूरे समय कार्य के प्रति मन में संशय की स्थिति बनेगी। अनुकूलता के लिए श्री गणेश जी को श्वेत पुष्प की माला चढ़ाएं।


अंक 08: रचनात्मक कार्य में रूचि बनाए रखने के लिए धन खर्च करने की सीमा तय करनी होगी। पूरे समय स्फूर्ति बनी रहने व प्रसन्नतापूर्वक काम करने से प्रशंसा के पात्र बनेंगे। अनुकूलता के लिए हनुमान मंदिर में चमेली के तैल का दीपक लगाएं।


अंक 09: लाभजनित परिस्थितियों को टालने के चलते अवसरों को दोबारा प्राप्त करने के लिए कठोर परिश्रम से गुजरना होगा। अपयश की स्थिति से बचने के लिए लेन-देन को साफ रखें। अनुकूलता के लिए किसी से भी उपहार लेने से बचें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.