Breaking News
recent

Aaj Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका मंगलवार का दिन

अंक 01: कार्यालय से संबंधित काम के कागज घर पर अस्त-व्यस्त होने से पूरा समय परेशानी में बीतेगा। खाने-पीने का शौक के चलते तन व धन का अस्थिर होने से बचाना होगा। अनुकूलता के लिए दिन के किसी भी समय ऊँ का जप करें।


अंक 02: साझे व्यापार के लाभ हानि में बहुत समय से बनी स्थिरता के चलते और आगे खींचना बेमानी हो सकता है। आकस्मिक धनलाभ के चक्कर में नित्य के कर्म को न भूलें। अनुकूलता के लिए प्रातःकाल संत प्रवचन का श्रवण करें।


अंक 03: निजी संबंधों में बनी एक निश्चित सीमा से बाहर जाकर आर्थिक स्थिति को उजागर करना दिक्कतों को और बढ़ा सकता है। कार्यक्षेत्र में खुलकर काम करने में दिक्कत देगा। अनुकूलता के लिए अपशब्दों के उपयोग से बचकर रहें।


अंक 04: शेयर बाजार की ओर कुछ समय से किये गए रूख में वर्तमान में बदलाव की आवश्यकता रहेगी। नौकरों का बहुत ज्यादा हस्तक्षेप भी रूटिन के कामकाज को प्रभावित करेगा। अनुकूलता के लिए किसी भी धार्मिक पुस्तक का पठन करें।


अंक 05: कामकाज के अत्याधिक बोझ के चलते शरीर को आराम देना जरूरी हो जाएगा। कार्य क्षेत्र में स्वाभिमान बनाए रखने के लिए अभिमान का पूरी तरह से त्याग करना होगा। अनुकूलता के लिए नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जप करें।


अंक 06: परिचित व्यक्ति के द्वारा व्यवहार में धोखा खाने से पूरे समय मानसिक अस्थिरता बनी रहेगी। पानी व नदी से संबंधित सपने आने से मन में भय की स्थिति निर्मित हो सकती है। अनुकूलता के लिए हरे रंग के उपयोग से बचकर रहें।


अंक 07: घरेलू काम के अधुरे रहने से होने वाली कलह कार्य क्षेत्र के कार्य भी अस्त-व्यस्त कर देगी। धार्मिक प्रसंग में भाग लेने व जीवन में अनुसरण करने के सार्थक परिणाम मिलने लगेंगे। अनुकूलता के लिए मिश्रित रंग के पुष्प देवी मंदिर में चढ़ाएं।


अंक 08: पढ़ाई में मन न लगने की स्थिति के बावजूद भी बेमन से रूटिन के शिक्षण कार्य करना मजबूरी बन जाएगी। मिले अवसर का लाभ लेना भविष्य के लिए हितकारी रहेगा। अनुकूलता के लिए काले श्वान को टुकड़े कर रोटी खिलाएं।


अंक 09: गुणवत्ता को सबसे अधिक महत्व देने की आदत के चलते ही घरेलू सामान की खरीदारी में चोट खाने से बच जाएंगे। युवाओं के लिए वर्तमान समय परिवर्तन लेकर आएगा। अनुकूलता के लिए दिन में किसी भी समय सरस्वती देवी का ध्यान करें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.