अंक 01: मैकेनिकल लाइन के व्यक्तियों व कारीगरों के मशीनरी से संबंधित समस्त रूके हुए कार्य पूर्ण होने लगेंगे। कुटनीति से काम लेते हुए किसी भी बात का सीधे विरोध करने से बचें। अनुकूलता के लिए भैरो मंदिर में गुड़ धनिया चढ़ाएं।
अंक 02: कार्यक्षेत्र में तरक्की की संभावना को देखते हुए जरूरत से ज्यादा मेहनत करनी होगी। उच्च शिक्षा के कार्यों को निर्विघ्न सम्पन्न करने के लिए जेब को ढीला करना पड़ सकता है। अनुकूलता के लिए किसी भी वैदिक मंत्र की एक माला जपें।
अंक 03: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को निर्णय लेने की स्थिति को कुछ समय के लिए आगे बढ़ा देना चाहिए। अपनी चल-अचल सम्पत्ति को नये सिरे से व्यवस्थित करना होगा। अनुकूलता के लिए दिन के किसी भी समय कुछ देर ध्यान लगाएं।
अंक 04: किसी पुराने हुनर में अपनी श्रेष्ठता के चलते नये काम को समझने में आसानी रहेगी। धार्मिक कार्यों में अपनी हैसियत से कई गुना खर्च होने से मन में संशय की स्थिति रहेगी। अनुकूलता के लिए प्रकृति का नुकसान करने से बचें।
अंक 05: किसी ऐसी जगह अपनी कला का प्रदर्शन करने की कोशिश न करें, जहां थोड़े से भी अपमान की गुंजाइश हो। दोस्तों की संगत न्याय विरोधी काम की ओर प्रेरित करेगी। अनुकूलता के लिए मौन रहकर भोजन ग्रहण करें।
अंक 06: वक्त की नजाकत को देखते हुए कार्यालय में सिर्फ काम से मतलब रखना जरूरी हो जाएगा। आर्थिक संकट के ओर बढ़ने से रूटिन के काम प्रभावित हो सकते हैं। अनुकूलता के लिए गुलाबी रंग का कोई भी एक वस्त्र धारण करें।
अंक 07: सेहत की समस्या से रू-ब-रू होना पड़ेगा। कारोबार में मन न लगने की स्थिति में किसी सौदे में गलती से निवेश करने में आ सकता है। जिससे बाहर आने में परेशानी आएगी। अनुकूलता के लिए बच्चों में मिठाई का वितरण करें।
अंक 08: शेयर बाजार में सकारात्मक सोच व धैर्य रखना ही सफलता की पहली सीढ़ी होती है। जनपक्ष से जुड़े रचनात्मक कार्यों में सभी को साथ लेकर चलने की रणनीति अपनानी होगी। अनुकूलता के लिए शिक्षा सामग्री का दान करें।
अंक 09: करियर में अपनी योग्यता से बढ़कर कई विकल्प मिलेंगे, जिसमें बेहद गंभीरता से सोच विचारकर ही अपनी सहमति दें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। अनुकूलता के लिए बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर कार्य शुरू करें।





No comments:
Post a Comment