Breaking News
recent

जेपी नड्डा को आज मिल सकती है भाजपा के अध्यक्ष, अध्यक्ष नाम पर मुहर संभव

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा (JP Nadda) आज यानी सोमवार को पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जा सकते हैं। जेपी नड्डा फिलहाल भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। माना जा रहा है कि उनको निर्विरोध भाजपा अध्यक्ष पद के लिए चुन लिया जाएगा। आपको बता दें कि जेपी नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की गुड बुक में शामिल हैं। अमित शाह के सांसद चुने जाने के बाद नड्डा को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।

 

गौरतलब है कि अमित शाह ने 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की कमान संभाली थी। उनके अध्यक्ष रहते ही पार्टी ने लोकसभा से लेकर विधानसभा चुनावों में नई बुलंदियों को छुआ। यहां तक कि भाजपा के खाते में आई एक के बाद एक जीत के चलते अमित शाह को राजनीति का चाणक्य भी कहा जाने लगा। अब चूंकि अमित शाह देश के गृह मंत्री जैसी बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और उनका करीब साढ़े पांच साल का कार्यकाल खत्म हो रहा है तो जेपी नड्डा को पार्टी की कमान सौंपी जा रही है।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.