नई दिल्ली। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ( RPI ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ( Union Minister Ramdas Athawale ) एक बार फिर प्रमोशन में रिजर्वेशन दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि लंबे समय से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का बिल पेंडिंग है। फिलहाल 20 प्रतिशत भी आरक्षण दे दिया जाए तो महिलाओं के सम्मान को और बढ़ाने वाला निर्णय होगा।
रामदास अठावले ने संसद भवन परिसर में आयोजित सर्वदलीय बैठक में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि पिछले काफी समय से प्रमोशन में रिजर्वेशन को लेकर दलित, आदिवासी और पिछड़े समाज की मांग चल रही है और यदि ऐसा हो जाता समाज के लोगों के लिए कल्याणकारी निर्णय साबित होगा । आठवले ने प्रधानमंत्री मोदी से मांग की है कि एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्ग के छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति की धनराशि कम है इसलिए इसको बढ़ाकर अलग-अलग स्लैब पर एक से पांच तक किया जाए, जिससे छात्रों को पढ़ाई में भरपूर मदद मिल जाएगी।
उन्होंने यह भी मांग की है कि एससी आैर ओबीसी आयोग की तर्ज पर सफाई मजदूर आयोग को संवैधानिक दर्जा दिए जाने के लिए भी विधेयक लाया जाना चाहिए।
मीडिया से बातचीत में रमादास अठावले ने कहा कि नागरिकता कानून और एनआरसी ( NRC and CAA ) को लेकर विपक्षी दलों द्वारा गलतफहमी बढ़ाने का काम किया जा रहा है, जबकि इस कानून से देश के किसी भी नागरिक को कोई नुकसान नहीं है।





No comments:
Post a Comment