Breaking News
recent

राह सुधरी, आसान होगा जोधपुर का सफर


बालोतरा. क्षेत्र के सैकड़ों गांवों को तीन राष्ट्रीय राजमार्ग से जोडऩे की राह अब धीरे-धीरे सुधर रही है। सालों के इंतजार के बाद जिस स्टेट हाइवे की सरकार ने सुध ली, उसका निर्माण अब तीव्र गति से होता नजर आ रहा है। आधे मार्ग तक सड़क बन चुकी है तो आगे का कार्य प्रगति पर है। 179 करोड़ से 90.60 किमी लम्बाई में स्टेट हाइवे का निर्माण हो रहा है।

सिवाना-समदड़ी-कल्याणपुर-ढाढणिया स्टेट हाइवे सिंगल रोड पिछले एक दशक से अपनी बदहाली पर आंसू बही रही है। बीते वर्षों में मार्ग पर यातायात के अधिक बढ़े दबाब व अतिवृष्टि पर पूरी सड़क उखड़ गई थी। कई जगह नामोनिशान ही खत्म हो गया है। इस पर आवागमन में आज भी हजारों जने परेशानी उठाते हैं। हादसों में चोटिल, घायल होते व जान गंवाते हैं।
टू-लेन मार्ग का निर्माण जारी- प्रदेश सरकार ने पीपीपी मॉडल पर इस स्टेट हाइवे का निर्माण करवाने का निर्णय लिया था। पीपीपी मॉडल योजना में शुरुआत में कई कंपनियों ने रुचि नहीं ली। इसके बाद एक कंपनी के रुचि लेने पर सरकार ने टेण्डर जारी कर कार्य प्रारंभ करवाया। 27 मई 2019 को कार्य प्रारंभ किया। अब तक सिवाना से करमावास तक सड़क निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष कार्य जारी है। इन दिनों से समदड़ी-कल्याणपुर मार्ग पर मिट्टी डाल इसे ऊंचा करने का कार्य किया जा रहा है। जून तक इस रोड के तैयार होने की संभावना जताईजा रही है। 90.60 किमी दूरी में यह मार्ग7 मीटर में डामर व इसके दोनों ओर की पटरियों की ओर ढाई-ढाईमीटर में ग्रेवल, कुल 12 मीटर चौड़ाई में टू-लेन मार्ग बनेगा।

तीन राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ेगा मार्ग- सिवाना-समदड़ी-कल्याणपुर-ढाढणिया स्टेट हाइवे के दो छोर तीन राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ेंगे। सिवाना मार्ग का छोर बालोतरा-जालोर-साण्डेराव राष्ट्रीय राजमार्ग से व कल्याणपुर का छोर जोधपुर-बाड़मेर राष्ट्रीय राजमार्ग व ढाढणिया का छोर जोधपुर-जैसलमेर राष्ट्रीय राजमार्गसे जुड़ेगा। इसके निर्माण से कई कस्बों, सैकड़ों गांवों के ग्रामीणों को जहां आवागमन की अच्छी सुविधा मिलेगी। वहीं इससे क्षेत्र के विकास को बल मिलेगा। कार्य की गति पर उम्मीद जताई जा रही है कि यह मई 2021 में बनकर तैयार होगा।
मई 21 तक कार्य पूरा होने की उम्मीद - स्टेट हाइवे के सिवाना-करमावास तक के भाग का अधिकांश कार्य पूरा कर लिया गया है। समदड़ी-कल्याणपुर मार्ग पर झाडिय़ों की कटाई के साथ मिट्टी डाल इसे ऊंचा करने का कार्य किया जा रहा है। मई2 021 तक हाइवे बनने की पूरी संभावना है। - इन्द्रप्रकाश चौधरी, सहायक अभियंता परियोजना



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.