दौसा. भारत में संयुक्त राÓय अमरिका के राजदूत केनेथ आई जस्टर बुधवार को जिले के आभानेरी स्थित ऐतिहासिक स्थल चांद बावड़ी का भ्रमण करेंगे। जिला कलक्टर अविचल चतुर्वेदी ने बताया कि इस अवसर पर उनकी यात्रा के दौरान जिले की सीमा में स्वागत एवं विदाई के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर लोकेश कुमार मीना को नियुक्त किया गया है। वहीं उपखण्ड अधिकारी दौसा, सिकराय व बांदीकुई को अपने - अपने क्षेत्र में उनके भ्रमण के दौरान आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं।
America's ambassador will come to Chandbawadi today
प्रशासन ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बांदीकुई. संयुक्त राज्य अमरीका के राजदूत (यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमरीका के एम्बेसेडर) बुधवार को पर्यटन स्थल आभानेरी की चांदबावड़ी व हर्षद माता मंदिर का अवलोकन करेंगे। इसको लेकर प्रशासन चौक चौबंद हो गया है। मंगलवार को उपखण्ड अधिकारी पिंकी मीणा, बसवा तहसीलदार ओमप्रकाश गुर्जर,विकास अधिकारी मोहनसिंह फौजदार एवं थाना प्रभारी राजेन्द्र कुमार मीणा मय जाप्ते के पर्यटन स्थल पहुंचे। जहां चांदबावड़ी के आस-पास स्थित अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया।
वहीं थड़ी व ठेला संचालकों को रास्ते में ठेले नहीं लगाए जाने की हिदायत दी। इसके अलावा चांदबावड़ी कार्यरत कार्मिकों को साफ-सफाई कराए जाने के निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों को पार्किंग में ही खड़ा किए जाने की हिदायत दी गई। राजदूत को जेड प्लस की सिक्योरिटी भी मुहैया कराई जाएगी।
पुलिस महानिरीक्षक ने किया स्वागत कक्ष का उद्घाटन
दौसा. पुलिस महानिरीक्षक एस सिंगाथिर ने मंगलवार को सदर पुलिस थाने में स्वागत कक्ष का उद्घाटन किया। इसके बाद एसपी कार्यालय में जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षकों की बैठक ली। आईजी ने सदर थाने में वरिष्ठ पुलिसकर्मी एवं थाने के एचएम कैलाश चन्द मीना से स्वागत कक्ष का फीता कटवाया। सदर थाना प्रभारी रविन्द्र चौधरी ने बताया कि आईजी ने थाना परिसर में पौधारोपण किया।
थाने का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में अपराध पर अंकुश लगाने एवं बकाया प्रकरण निपटाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रहलादसिंह कृष्णियां, अतिरिक्त पुलिस उपाधीक्षक अनिल सिंह चौहान, दौसा पुलिस उपाधीक्षक नरेन्द्र कुमार, लालसोट पुलिस उपाधीक्षक मनराज मीना समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment