Breaking News
recent

मतदान दल आवंटित ग्राम पंचायत के लिए होंगे रवाना

पंचायतराज आम चुनाव के तहत द्वितीय चरण के लिए आज जांएगे मतदान दल


जालोर. जिले में पंचायतराज आम चुनाव के तहत द्वितीय चरण के चुनाव के लिए मतदान दल रविवार को द्वितीय प्रशिक्षण के बाद आवंटित ग्राम पंचायत के लिए रवाना होंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र सोनी ने बताया कि जिले में द्वितीय चरण के चुनाव के लिए जालोर पंचायत समिति में समाहित 29 ग्राम पंचायतों में पंच व सरपंच चुनाव की नोमिनेशन प्रक्रिया के लिए रिटर्निंग अधिकारी व दो मतदान अधिकारी, पुलिस कार्मिक सहित रविवार को द्वितीय प्रशिक्षण के बाद आवंटित ग्राम पंचायत के लिए रवाना होंगे, जहां पर वे 13 जनवरी को नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति प्रात: 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक करेंगे। 14 जनवरी को संवीक्षा, नाम वापसी एवं चुनाव प्रतीकों का आवंटन कर प्रारूप-5 में सूची का प्रकाशन करेंगे। सरपंच पद के चुनाव इवीएम तथा वार्ड पंच के चुनाव मतपत्र के माध्यम से सम्पन्न होंगे।

इवीएम का द्वितीय रेण्डमाइजेशन सम्पन्न
जालोर. रानीवाड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 17 जनवरी को होने वाले मतदान के लिए ईवीएम मशीनों का द्वितीय रेण्डमाइजेशन जिला कलक्टर महेन्द्र सोनी की उपस्थिति में शनिवार को किया गया।
द्वितीय रेण्डमाईजेशन में रानीवाड़ा पंचायत समिति में समाहित 32 ग्राम पंचायतों में सरपंच के लिए इवीएम का द्वितीय रेण्डमाइजेशन कर 140 पोलिंग बूथों के लिए इवीएम का आवंटन किया गया, वही 74 ईवीएम आरक्षित रखी गई हैं। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी छगनलाल गोयल, रानीवाड़ा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी प्रकाशचन्द्र अग्रवाल, जिला रसद अधिकारी लल्लूराम मीणा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी संजय रामदेव, अतिरिक्त जिला सूचना विज्ञान अधिकारी लादेश शर्मा, प्रोग्रामर महेन्द्र बालोत, योगेन्द्रसिंह कुंपावत, केशव व्यास उपस्थित रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.