Breaking News
recent

पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी को आज लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

जयपुर। पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी को रविवार को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जाएगा।

मुंबई में होने वाले जयपुर प्रवासी संघ के 14वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में कोठारी को यह पुरस्कार दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे मुख्य अतिथि

जयपुर प्रवासी संघ हर वर्ष यह पुरस्कार प्रदान करता है। इस बार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे।

संस्था के गवर्निंग संरक्षक किशन सिंह राठी ने बताया कि 14वां वार्षिकोत्सव गोरेगांव वेस्ट में बांगुर नगर स्थित विष्णु हनुमान ग्राउंड में शाम 6.30 बजे आयोजित होगा।

कार्यक्रम में सम्मान समारोह के बाद बॉलीवुड नाइट तथा इससे पूर्व दोहपर 12.30 बजे गणपति पूजन के साथ कार्निवल और पतंगबाजी महोत्सव होगा।

ये खबरें भी जरूर पढ़ें

पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी को डी. लिट की मानद उपाधि

पत्रिका समूह के प्रधान संपादक डॉ. गुलाब कोठारी को 13वां रामनाथ गोयनका अवॉर्ड

राजा राममोहन राय पुरस्कार से गुलाब कोठारी सम्मानित

डॉ कोठारी को 'अणुव्रत अहिंसा अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार'



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.