HEALTH NEWS IN HINDI : सर्दियों के मौसम में अक्सर दिल व हड्डियों से संबंधित बीमारियां बढ़ जाती हैं। इन दिनों एसएमएस सहित अन्य अस्पतालों में दिल,दमा व श्वास से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ गई । ( joint pains in winter ) इस मौसम में अधिकांश लोगों को जोड़ो में दर्द की समस्या भी होने लगती है । लेकिन इस समस्या से बचा जा सकता है ।
सीने में दर्द हो तो रहें अलर्ट
ठंड के मौसम में दिल व श्वांस रोग के मरीजों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आपको सीने में थोड़ा भी दर्द महसूस हो तो उसे नजरअंदाज न करें बल्कि तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें ताकि आपको समय पर इलाज मिल सके । ऐसे समय में की गई जरा सी लापरवाही कई बार जान के लिए घातक बन सकती है। डॉक्टरों का कहना है कि ज्यादातर धूम्रपान करने वाले रोगियों को दिल की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। सिगरेट, शराब आदि का सेवन बिल्कुल न करें। इससे रक्तवाहिनियां संकरी हो सकती हैं और हृदय तक सही रक्तसंचार नहीं हो पाता। ठंड इसमें और इजाफा कर देती है। इसलिए सर्दी से बचें।
हड्डियों में दर्द न हो इसलिए धूप में बैठें
सर्दियों में कई लोगों को हड्डियों से संबंधित समस्या होने लगती है। डॉक्टरों का कहना है कि हड्डियों से संबंधित बीमारियों को रोकने के लिए रोजाना व्यायाम करें और धूप में बैठें।डॉक्टरों का कहना अगर किसी को दर्द है तो सहीं समय पर दवाई लेनी भी जरूरी है। सर्दी में जोड़ों के दर्द, जकड़न, और सर्वाइकल के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी लगती है। अधिक समय तक एक जगह बैठे रहने से, लगातार कई घंटों तक सफर करने से या बढ़ती उम्र से हड्डियां अकड़ जाती हैं। इसे जॉइंट पेन कहते हैं। यह दर्द घुटने, कंधे, कोहनी, गर्दन, बाजू और कूल्हे में हो सकता है।
आपको बता दे शऱीर में जोड़ों की समस्या यूरिक एसिड बढ़ने के कारण होती है। अधिकांश 40 वर्ष की उम्र के बाद किसी को बीपी, हृदय रोग, शुगर है या स्त्रियों को रजोनिवृत्ति मिल चुकी है तो उनकी यह परेशानी बढ़ सकती है। इसके अलावा हड्डियों में मिनरल यानी खनिज की कमी होना, आर्थराइटिस कार्टिलेज का घिस जाना भी कारण हो सकता है।
ये करें उपाय - अगर आप जोडों में दर्द से जूझ रहे है तो विटामिन बी जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है। विटामिन बी 3, नाइसिन युक्त पदार्थ जैसे मीट, मछली, चीज खाएं। विटामिन बी 5, पेंटोथैनिक एसिड युक्त पदार्थ जैसे मीट, अंडे, सोयाबीन, दलिया, साबुत अनाज, दाल व मूंगफली को अपने खाने में नियमित रूप से शामिल करें।





No comments:
Post a Comment