Breaking News
recent

'स्पीड से नहीं बंट रही स्पीड पोस्ट

भूपेन्द्र सिंह

अजमेर . डाक विभाग के जरिए अपना संदेश त्वरित गति से पहुंचाने के लिए उपभोक्ता स्पीड पोस्ट/ रजिस्टर्ड डाक का सहारा ले रहे हैं लेकिन यह स्पीड पोस्ट/ रजिस्ट्री समय पर डिलीवर नहीं की जा रही है। यही हाल पासपोर्ट वितरण का भी है। पासपोर्ट बनने के बाद चौबीस घंटे तक तो जयपुर पीएमजी कार्यालय में ही पड़े रहते हैं। यह जानकरी खुद डाक विभाग की समीक्षा में सामने आई है। डाक वितरण/ निपटान किए जाने के बाद भी सिस्टम में डाक का निपटान/ वितरण अपडेट नहीं किए जाने के कारण राजस्थान परिमंडल में डाक वितरण की दक्षता (डी प्लस जीरो) संतोषप्रद नहीं पाई गई है। सहायक पोस्ट मास्टर जनरल (बीडी एंव सेल्स) के अनुसार पूर्व में डाकघरों में डिपोजिट आर्टिकल्स की संख्या 1 लाख 50 हजार थी। जिसमें 53 हजार स्पीड पोस्ट,रजिस्ट्री तथा पार्सल अभी भी सिस्टम में निपटान के लिए शेष हैं। अधीनस्थ डाकघरों द्वारा पेंडिग डिपॉजिट ऑर्टिकल्स के निपटान में अत्यधिक समय लिया जा रहा है जिसे गंभीर माना गया है।

पासपोर्ट डिलीवरी में भी ढिलाई

पासपोर्ट कार्यालय जयपुर से प्रतिदिन 1200-1500 स्पीडपोस्ट दी जाती है। इन स्पीडपोस्ट के द्वारा राज्य के पासपोर्ट आवेदकों को उनके पासपोर्ट डिस्पैच किए जाते हैं। हैरानी की बात यह है कि पासपोर्ट कार्यालय से डाक विभाग के कर्मचारी स्वंय यह पासपोर्ट की स्पीडपोस्ट लेकर आते हैं लेकिन इनकी डिलीवरी 24 घंटे के बाद जयपुर से की जाती है। इनमें उन आवेदकों के पासपोर्ट भी होते हैं जो निर्धारित फीस के अलावा दो हजार रुपए अतिरिक्त भुगतान कर तत्काल सेवा में आवेदन कर रहे हैं।

लक्ष्य हासिल करने के लिए नहीं कर रहे कुछ भी

राजस्थान परिमंडल की ओर से पोस्ट मास्टर जनरल दक्षिणी क्षेत्र अजमेर,पश्चिमी क्षेत्र जोधपुर व समस्त प्रवर अधीक्षक/ अधीक्षक डाकघर को जारी पत्र के अनुसार मुख्य पोस्ट मास्टर परिमंडल कार्यालय द्वारा लगातार अनौपचारिक एंव औपचारिक माध्यमों तथा दूरभाष पर सूचित करने के लिए बाद भी लक्ष्य प्राप्ती के लिए विशेष अभियान नहीं चलाए गए। पेंडेसी के निस्तारण से राजस्थान सर्किल का डिलीवरी टाइम सुधरेगा तथा जितनी देरी से वितरित बताएंगे उतना ही डिलीवरी टाइम बढ़ेगा।

चलाना होगा विशेष अभियान

मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल ने सभी मंडल प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि पेंडेसी समाप्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। डाकघरों में वितरण के लिए प्राप्त समस्त डाक 97 फीसदी पहले दिन एवं शेष 3 फीसदी भी अगले दिन वितरित कर सिस्टम में अपडेट की जाए। इसकी रिपोर्ट 15 जनवरी ते मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल को भेजनी होगी।

read more:9 महीने में 3.30 लाख समस्याओं का हुआ समाधान



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.