Breaking News
recent

सीएए पर घमासान के बीच ‘जेएलएफ‘ आज से, सीएम करेंगे उद्घाटन

जयपुर। नागरिकता संशोधन कानून ( CCA ) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर ( NRC ) पर घमासान के बीच देश-दुनिया में चर्चित जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (Jaipur Literature Festival 2020 ) का आगाज आज डिग्गी पैलेस में होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) सुबह 10 बजे इसका उद्घाटन करेंगे।

उद्घाटन सत्र फ्रंट लॉन में ‘ईच अदर स्टोरीज’ विषय पर होगा। इसमें गहलोत मुख्य अतिथि होंगे। स्वागत भाषण जेएलएफ की निदेशक नमिता गोखले, विलियम डेलरिम्पल और संजॉय के रॉय देंगे। उद्घाटन सत्र के बाद सुबह 11.15 बजे गहलोत चारबाग में ‘बिज्जी : टाइमलेस टेल्स फ्रॉम मारवाड़’ सत्र में पुस्तक का विमोचन करेंगे। पहले दिन फेस्टिवल में महाकवि कन्हैयालाल सेठिया अवॉर्ड फोर पाइट्री में उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट शामिल होंगे।

पत्रिका का पहला सत्र मुगल टेंट में
जेएलएफ ( JLF 2020 ) में राजस्थान पत्रिका गेम चेंजर सीरीज के तहत पहला सत्र मुगल टेंट में दोपहर 12:30 बजे ‘हेरोइक फैलियर : ब्रेग्जिट एंड द पॉलिटिक्स ऑफ पैन’ होगा। इसमें फिंटैन ओ टूल और सुहासिनी हैदर चर्चा करेंगी। अपराह्न 3:45 बजे दरबार हॉल में ‘ऑन सुसान सोंटेग’ सत्र होगा। इसमें बेंजामिन मोसर के साथ चिकी सरकार बात करेंगे। दरबार हॉल में ही सायं 5.15 बजे पॉइट्री दरबार सत्र होगा। इसमें एनी फिंच, अशोक वाजपेयी, चंद्रप्रकाश देवल, रंजीत होसकोटे, नवीन किशोर, अभय के. के साथ लक्ष्य दत्ता शामिल होंगे।

प्रसून जोशी और सोनाली का भी सत्र
पहले दिन फिल्म सेंसर बोर्ड के चेयरमैन और गीतकार प्रसून जोशी, फिल्म अभिनेत्री सोनानी बेंद्रे का भी सत्र होगा। विवेकानंद, सावरकर और पटेल आदि पर भी चर्चा होगी। तीसरे दिन 25 जनवरी को अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत वी. बनर्जी, रमन मैग्सेसे अवॉर्ड विजेता रवीश कुमार और पूर्व केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर जेएलएफ में शामिल होंगे। डिग्गी पैलेस में यह आयोजन अंतिम बार होगा। राज्य सरकार और पुलिस ने डिग्गी पैलेस के लिए अंतिम बार अनुमति दी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.