बीकानेर. भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (india_pak border) पर पश्चिम राजस्थान के श्रीगंगानगर और बीकानेर जिले से सटे बॉर्डर पर 26 जनवरी को मिठाई का आदान-प्रदान नहीं हुआ। सीमा सुरक्षा बल (Border security forces) ने भारत की ओर से पाक रेंजर्स से मुंह मीठा करने के लिए मिठाई की पेशकश की गई। परन्तु पाकिस्तानी रेंजर्स तय समय पर जीरो लाइन पर मिठाई लेने नहीं पहुंचे।
बीएसएफ (bsf) सूत्रों के मुताबिक पुलवामा हमले (pulwama attack) के बाद से राष्ट्रीय पर्व और बड़े त्यौहार के मौके पर मिठाई का आदान-प्रदान कम हो रहा है। गणतंत्र दिवस पर बीएसएफ ने बीकानेर सेक्टर में पाकिस्तान को मिठाई भेजी। परन्तु पाकिस्तान (pakisthan rangers) की ओर से मिठाई (sweets) लेने कोई नहीं आया।
दोनों देशों में रिश्ते (india pak relation) जब सामान्य होते है तो एक-दूसरे को मिठाई का आदान-प्रदान किया जाता है। इससे पहले ईद के मौके पर भी दोनों देशों के बीच मिठाई का आदान-प्रदान नहीं हुआ था।





No comments:
Post a Comment