Breaking News
recent

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका, जोफ्रा आर्चर का खेलना संदिग्ध

केपटाउन। साउथ अफ्रीका टूर पर गई इंग्लैंड की टीम की वहां मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। मेहमान टीम ने पहले तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच गंवा दिया। उसके बाद खिलाड़ियों का लगातार चोटिल और बीमार होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब खबर है कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को चोट लग गई है और ये चोट इतनी गंभीर है कि उनका अगले टेस्ट मैच में खेल पाना मुश्किल लग रहा है।

दक्षिण अफ्रीका में इंग्लैंड की बढ़ी और मुश्किलें, टीम का सलामी बल्लेबाज भी पड़ा बीमार

आर्चर प्रैक्टिस सेशन छोड़कर जाना पड़ा

जानकारी के मुताबिक, जोफ्रा आर्चर की कोहनी में चोट लगी है, जिसकी वजह से वो अगला टेस्ट मैच मुश्किल ही खेल पाएंगे। जानकारी के मुताबिक, आर्चर ने बुधवार को प्रैक्टिस सेशन में सिर्फ छह गेंद डालीं और इसके बाद वह बाहर चले गए, जिससे यह सवाल उठने लगा है कि वह शुक्रवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में खेल पाएंगे या नहीं।

बीमार खिलाड़ियों की हो रही है रिकवरी!

आपको बता दें कि जोफ्रा आर्चर से पहले इंग्लैंड टीम के करीब 11 खिलाड़ी बीमार थे, जिसमें स्टाफ मेंबर भी शामिल थे। हालांकि अब कई खिलाड़ियों की रिकवरी की खबर है, जो केपटाउन में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में खेल सकते हैं।

11 खिलाड़ी हो गए थे बीमार

आपको बता दें दिसंबर में साउथ अफ्रीका (South Africa vs England) दौरे के शुरू होने के बाद से इंग्लैंड के 11 खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के सदस्य किसी न किसी समय बीमार हुए लेकिन मंगलवार को जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया, 'अब कोई और खिलाड़ी बीमारी की चपेट में नहीं आया है.' सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार से खेला जाएगा और तब तक इंग्लैंड की पूरी टीम के स्वस्थ होने की संभावना है.

बीमार हुए क्रिकेटरों की सूची में 31 दिसंबर को सलामी बल्लेबाज डोमीनिक सिबले भी शामिल हो गये थे. सिबले से पहले कप्तान जो रूट, उप कप्तान बेन स्टोक्स, जोस बटलर, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोफ्रा आर्चर और जो डेनली शुरुआती टेस्ट के दौरान बीमार हो गये थे. बल्लेबाज ओले पोप बीमारी के कारण पहले टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे जबकि क्रिस वोक्स, मार्क वुड और जैक लीच बीमारी से जूझ रहे थे.बीमारी को फैलने से रोकने के लिए कई खिलाड़ियों को बाकी खिलाड़ियों से अलग भी रखा गया था.

आर्चर का केपटाउन में खेलना मुश्किलखिलाड़ियों के बीमारी से उबरने की खबर इंग्लैंड के लिए अच्छी है लेकिन शुक्रवार से शुरू होने वाले टेस्ट मैच से पहले उसे बड़ा झटका भी लग सकता है. दरअसल दूसरे टेस्ट में जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) के खेलने पर संदेह के बादल हैं. ऐसी खबरें हैं कि आर्चर की कोहनी में चोट है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आर्चर ने बुधवार को अभ्यास सत्र में सिर्फ 6 गेंद फेंकी और इसके बाद वो बाहर चले गए. आर्चर के ट्रेनिंग छोड़ने के बाद ये सवाल उठने लगा है कि वो शुक्रवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में खेल पाएंगे या नहीं



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.