Breaking News
recent

दो वर्षीय बीए बीएड (पीटीईटी) के लिए आवेदन आज से

बीकानेर. इस वर्ष दो वर्षीय बीए बीएड (पीटीईटी) के लिए आवेदन गुरुवार से शुरू होंगे। वहीं चार वर्षीय बीए बीएड/बीएससी बीएड के आवेदन शुरू हो चुके है। पीटीईटी समन्वयक डॉ. जी.पी सिंह ने बताया कि इस वर्ष एक लाख 40 हजार सीटों पर प्रवेश मिलेगा। इनमें दो वर्षीय बीए बीएड के लिए एक लाख सीटों पर प्रवेश होगा।

इस बार चार वर्षीय बीए बीएड/बीएससी बीएड के लिए आवेदन 20 जनवरी से आवेदन व आवेदन की अंतिम तिथि 2 मार्च है तथा दो वर्षीय बीएड पीटीईटी के आवेदन 23 जनवरी से 6 मार्च तक होंगे। इसके बाद 10 मई को प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी।

सिंह ने बताया कि इस बार चार वर्षीय बीए बीएड/बीएससी बीएड में 40 हजार सीटों पर प्रवेश होगा तथा दो वर्षीय बीए बीएड पीटीईटी में एक लाख सीटों पर प्रवेश मिलेगा। एक अगस्त से कक्षाएं लग जाएगी। पीटीईटी-2019 के सफ ल संचालन के बाद राज्य सरकार ने इस वर्ष 2020 में पुन: पीटीईटी एवं बीए बीएड/बीएससी बीएड-2020 के आयोजन की महती जिम्मेदारी राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर को दी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.