ग्राम पंचायत बालेरा से भागीरथ प्रसाद गुरू अपने समर्थको के साथ रैली मे पहूँचकर नामांकन दाखिल किया वही सरस्वती, रामलाल, योगेन्द्र, सुरेन्द्र सिंह सहित 11 प्रत्याशीयो ने नामांकन दाखिल किये। वही ग्राम पंचायत ढढैरू भामुवान मे 6 पर्चे दाखिल किये गये। ग्राम पंचायत घंटियाल बड़ी मे 5 लुहारा मे 5 ईंयारा मे 10 प्रत्याशीयो ने सरंपच पद के लिये नामांकन दाखिल किये।
सरपंच व पंचो ने किये नामांकन दाखिल ।
बीदासर- बीदासर पंचायत समिति की 27 ग्राम पंचायतो के 17 जनवरी के होने वाले संरपचो व वार्ड पंचो के चुनाव को लेकर बुधवार को नामांकन दाखिल करने को लेकर ग्राम पंचायत मुख्यालय आईटी सेंटरो पर उत्साह का माहौल रहा। नामांकन भरने के लिये प्रत्याशी अपने समर्थको के साथ रैली के रूप मे नामांकन दाखिल करने पहूँचे तथा रिटंर्निग अधिकारी के समक्ष आवेदन पेश किये।





No comments:
Post a Comment