Breaking News
recent

सर्दी का सितम, स्कूलों में आगामी आदेश तक अवकाश घोषित

दौसा. जिलेभर में सर्दी, बर्फीली हवाओं एवं कोहरे ने लोगों को ठिठुरा कर रख दिया। तापमान का पारा भी मंगलवार सुबह 4 डिग्री सेल्सियस पर ही टिका रहा। रातभर चली बर्फीली हवाओं से लोगों का जन जीवन प्रभावित रहा। जिलेभर में सोमवार रात से ही बर्फीली हवाओं का दौर शुरू हो गया। रातभर चली बर्फीली हवाओं से अन्य दिनों की बजाय सर्दी भी अधिक बढ़ गई।

Winter break, declared a Holiday in schools

जिले में पड़ रही कड़ाके की सर्दी एवं कोहरे को देखते हुए जिला कलक्टर अविचल चतुर्वेदी ने जिले के सभी राजकीय, निजी विद्यालयों, सीबीएसई, अन्य बोर्ड एवं संस्थान से मान्यता प्राप्त सभी विद्यालयों की कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों का 1 जनवरी 2020 से आगामी आदेश तक अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त आदेश की पालना नहीं करने पर सम्बन्धित संस्था की मान्यता रद्द करने के प्रस्ताव राÓय-सरकार को प्रेषित कर दिए जाएंगे।

Winter break, declared a holiday in schools

मंगलवार को भी दिनभर बर्फीली हवाओं का दौर जारी रहा। इससे दिनभर लोगों को सर्दी की धूजणी लगी रही। लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। सुबह 11 बजे तक सूर्य देव ने दर्शन नहीं दिए। बाद में भी कभी धूप तो कभी छांव की स्थिति बनी रही। धूप खिलते ही लोगों को सर्दी से राहत मिल रही थी तो छांव होते ही सर्दी का अहसास हो रहा था। सर्दी से बचाव के लिए लोग दिन मेें भी जगह- जगह अलाव जला कर तापते नजर आए। इधर बर्फीली हवाओं से फसलों पर कई जगह पाले का नुकसान हुआ। खास कर सरसों एवं सब्जियों की फसलों में काफी नुकसान हुआ।

इधर किसान अपनी फसलों को पाले से बचाने के लिए खेतों में गर्म पानी दे रहे हैं, लेकिन रात के समय बिजली सप्लाई होने से किसानों को खासी परेशानी भुगतनी पड़ रही है। वहीं बर्फीली हवाओं से आवारा गोवंश एवं जानवर भी काफी परेशान हो रहे हैं। आवारा पशु बड़े पेड़ों के नीचे शरण लेते हैं, लेकिन अधिक ओस गिरने से पेड़ों के नीचे भी पानी टपकते पानी व गलन से उन्हें भी राहत नहीं मिली।

Winter break, declared a holiday in schools



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.