Breaking News
recent

' दो बूंद जिंदगी की ' प्रदेशभर में पिलाई जा रही पल्स पोलियो खुराक

Pulse polia campaign : पल्स पोलियो अभियान के तहत आज प्रदेशभर में 0-5 साल तक के बच्चों को पल्स पोलियो खुराक पिलाई जा रही है। ( Health news in hindi ) टीकाकरण अभियान के तहत सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अलग-अलग बूथों पर ये खुराक पिलाई जा रही है ।

विभाग ने 3 दिन तक चलने वाले इस अभियान में 1 करोड़ से अधिक बच्चों को ये दवा पिलाने का लक्ष्य रखा है । अभियान में आज सभी बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है वहीं अगले दो दिनों तक जो बच्चे पोलियो बूथ नहीं पहुंचे उन्हे घर-घर जाकर खुराक पिलाई जाएगी ।राजधानी जयपुर की बात करें तो जिले के 5 लाख 26 हजार 116 नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए 5924 बूथ बनाए गए है जिसमें 4489 बूथ शहरी व 1435 बूथ ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए ।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है पहले दिन पोलियो बूथ पर बच्चे दवा गटकेंगे, वहीं अगले दो दिनों तक जो बच्चे पोलियो बूथ नहीं पहुंचे उन्हे घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी । अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पूरी तैयारी कर ली है ।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.