Breaking News
recent

टाइगर श्रॉफ को पुलिस ने हथकड़ी लगाकर किया गिरफ्तार, तस्वीरें आई सामने

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।इस तस्वीर में पुलिस उनको हथकड़ी पहना ले जाती दिख रही है। तस्वीर के सामने आने के बाद ही हडकंप मच गया लेकिन बाद में पता चला की ये फिल्म के लिए सीन शूट हो रहा था। दरअसल, टाइगर पिछले 3 दिनों से राजस्थान में हैं। वह यहां अपनी फिल्म बागी 3 (Baaghi 3) की शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान एक सीन में टाइगर को नकली पुलिस यानी मूवी के सीन में उनको हथकड़ी पहना ले जाती दिख रही है। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बॉलीवुड की बड़ी हस्ती पर वेश्यावृत्ति कराने का आरोप, नामी होटल से रंगे हाथों गिरफ्तार

दरअसल, इन दिनों टाइगर श्रॉफ जयपुर के जौहरी बाजार इलाके में एक फिल्म की शूटिंग करने पहुंचे। इस दौरान रितेश देशमुख भी उनके साथ दिखे। टाइगर घरों की छत पर स्टंट करते नजर आए। इस दौरान टाइगर को देखने के लिए आसापास की छतों पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। शूटिंग के बीच टाइगर अपने फैंस को चियर करते भी नजर आए। उन्होंने आसापास मौजूद सभी लोगों का अभिनंदन किया। साथ ही फैंस के लिए अलग-अलग पोज भी दिए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वो फिल्म शूट की ही हैं। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है।

tiger_shroff_baaghi_3_rajsthan.jpg

बता दें टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'बागी 3' (Baaghi 3) में इस बार रितेश देशमुख भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में रितेश देशमुख भी अहम किरदार निभा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, रितेश पुलिस अफसर के किरदार में नजर आने वाले हैं।टाइगर श्रॉफ इस फिल्म में शहर को बचाते भी नजर आएंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.