Breaking News
recent

बॉक्स ऑफिस पर दरबार ने मचाई धूम, फिल्म ने किया करोड़ रुपये से ज्यादा का क्लेकशन

नई दिल्ली। सुपरस्टार रजनीकांत ( Rajinikanth ) की फिल्म 'दरबार' ( Darbar ) को रिलीज हुए 11 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। इसके बावजूद भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शानदार कमाई जारी है। दरबार ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।फिल्म ने रिलीज होने के 11वें दिन 200 करोड़ के क्लब में अपनी जगह बनाई।

एक अनुमान के मुताबिक फिल्म ने विदेश में कुल 71 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं दरबार ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 132 करोड़ रुपये से ज्यादा का क्लेकशन किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दरबार फिल्म का कुल बजट 200 करोड़ रुपए है। फिल्म ने रिलीज होने के एक हफ्ते के अंदर ही 80 करोड़ रुपये कमा लिए थे।

लेकिन फिल्म एक हफ्ता बीते जाने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाए हुए है। फिल्म ने सिर्फ चेन्नई में अपने पहले वीकेंड में 7.28 करोड़ की कमाई की थी। देश के साथ विदेश में रजनीकांत ( Rajinikanth ) की दरबार दर्शकों को खूब लुभा रही है। दुनिया भर में ये फिल्म कमाई के लिहाज से नया रिकॅार्ड बना रही है।

रजनीकांत की दरबार के साथ अजय देवगन ( Ajay Degan ), काजोल ( Kajol ) और सैफ अली खान ( Saif Ali Khan ) की फिल्म 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' और दीपिका पादुकोण की 'छपाक' भी रिलीज हुई थी। हालांकि इन दोनों ही फिल्मों का दरबार की कमाई पर कोई खास असर नहीं पड़ा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.