नई दिल्ली। जनता दल यूनार्इटेड ( जेडीयू ) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से निष्कासित चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर पार्टी के नेता अजय आलोक ने जोरदार हमला बोला है। उन्होंने प्रशांत किशोर को राजनीतिक विमर्श दूषित करने वाला करार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर जैसे लोग विचारधारा की राजनीति कर ही नहीं सकते।
जेडीयू नेता अजय आलोक ने ट्वीटकर प्रशांत किशोर की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाए हैं। अजय आलोक ने ट्वीट कर कहा है कि राजनीतिक विश्वसनीयता और रणनीतिकार दोनों का एक साथ होना जरूरी है। इस बात की उपेक्षा करते हुए पीके ने एेसी रणनीति पर काम किया जिससे यूपी में राहुल को खटिया पकड़वा दिए। कांग्रेस के विधायकों की संख्या 27 से 7 हो गई। यूपी के दो बालक दुश्मन बन गए और विश्वसनीयता का क्या कहने? कभी एक डाल कभी दूसरा पात, जहां चारा वहां मुंह मारा, राजनीतिक विमर्श दूषित किया।
बता दें कि पिछले कुछ समय से प्रशांत किशोर का बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आैर उनकी सरकार की तय नीतियों से अलग उठकर मीडिया को बयान दे रहे हैं। इस बात को लेकर नीतीश कुमार ने प्रशांत कुमार में मतभेद चल रहा था। मतभेद बढ़ने पर जेडीयू की बैठक में पीके आैर पवन वर्मा को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।





No comments:
Post a Comment