Breaking News
recent

खूब की तैयारी, अब मतदाताओं की बारी

नोखा. नोखा व पांचू पंचायत समिति क्षेत्र में पंचायत राज चुनाव के प्रथम चरण के लिए 76 ग्राम पंचायतों में से 75ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। नोखा की सलूंडिया ग्राम पंचायत में पहले ही निर्विरोध सरपंच व वार्ड पंच चुन लिए गए हैं। इसलिए 75 ग्राम पंचायतों में ही चुनाव होंगे। गुरुवार शाम तक अधिकतर मतदान केंद्रों पर सामग्री के साथ मतदानकर्मी भी केंद्रों पर पहुंच गए हैं। सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होगा, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना में परिणाम सामने आएंगे।

नोखा व पांचू पंस की 75 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के 323 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला दो लाख 57 हजार 495 मतदाताओं के हाथ है। रिटर्निंग अधिकारी रमेशदेव ने बताया कि नोखा व पांचू पंस क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान के लिए तैयारियां पूरी की गई है। किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कहां, कितने प्रत्याशी मैदान में
नोखा व पांचू पंचायत समिति क्षेत्र की 76 ग्राम पंचायतों में से 75 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के 323 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हैं। जिसमें नोखा में 42 ग्राम पंचायतों में 179 और पांचू में 33 ग्राम पंचायतों में 144 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें कुछ में सीधा मुकाबला, तो कहीं त्रिकोणीय संघर्ष बताया जा रहा है।

55 ग्राम पंचायत संवेदनशील घोषित

नोखा व पांचू पंस क्षेत्र में ७५ में से ५५ ग्राम पंचायतों को अति संवेदनशील व संवेदनशील घोषित किया गया है। जिसमें नोखा व पांचू दोनों में १७-१७ अति संवेदनशील ग्राम पंचायत घोषित की गई। वहीं नोखा में १५ और पांचू में ७ ग्राम पंचायतों को संवेदनशील ग्राम पंचायत बनाया गया है।

150 हथियारबंद और एक हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा का मोर्चा
चुनाव के दौरान मतदान निष्पक्ष व शांतिपूर्ण हो सके, इसके लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा का मोर्चा पुलिस प्रशासन के करीब 150 हथियारबंद जवान और एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे। वहीं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पांच पुलिस कर्मियों को अतिरिक्त जाब्ता और मौजूद रहेगा। मोटे तौर पर नोखा व पांचू क्षेत्र में सरपंच व पंच के चुनाव कराने के लिए दो एएसपी, चार सीओ, पांच इंस्पेक्टर, तीन थानाधिकारी सहित एसआई, एएसआई और एक हजार पुलिस जवान लगाए गए हैं। १५ अति संवेदनशील बूथों पर ३० हथियारबंद जवान भी अतिरिक्त तैनात किए हैं। हर तीन बूथ पर एक पुलिस मोबाइल पार्टी व जाब्ता और दस बूथ पर एक सुपरविजनर अधिकारी के साथ पांच पुलिसकर्मियों का जाब्ता भी लगाया गया है। २५ पुलिस मोबाइल पार्टी तैनात की गई है।

फैक्ट फाइल...
नोखा पंस क्षेत्र की स्थिति
मतदाता : 138154
नए मतदाता : 3874

पुरुष मतदाता :73588
महिला मतदाता : 64566
ग्राम पंचायत : 43
कुल वार्ड : 357
मतदान केंद्र : 153
सरपंच पद के प्रत्याशी : 179

पांचू पंस क्षेत्र की स्थिति...

मतदाता : 119341

नए मतदाता : 3343

पुरुष मतदाता : 63942

महिला मतदाता : 55399

ग्राम पंचायत : 33

कुल वार्ड : 303

मतदान केंद्र : 129

सरपंच पद के प्रत्याशी : 144

सलूंडिया ग्राम पंचायत में निर्विरोध सरपंच व पंच निर्वाचित हो चुके हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.