उदयपुर. नगर निगम Nagar Nigam में समितियों के अध्यक्ष के नाम घोषित होने के बाद अब गुरुवार को समितियों में शामिल सदस्यों के नाम पर भी महापौर ने मुहर लगा दी है। अब समितियों की सूची राज्य सरकार से अनुमोदित होकर आएगी। महापौर गोविंद सिंह टांक को नगर निगम के बोर्ड ने सर्वसम्मति से समिति अध्यक्षों के नीचे सदस्यों के नाम तय करने की जिम्मेदारी दी थी। महापौर ने ये नाम तय कर गुरुवार को सूची जारी कर आयुक्त अंकित कुमार सिंह को भेज दी। अब वहां से ये सूची स्थानीय निकाय विभाग (डीएलबी) जाएगी जहां से समितियां अनुमोदित होगी। बड़ी बात यह है कि समितियों में निर्माण समिति में सभी मजबूत चेहरे है, पूर्व समिति अध्यक्ष चौधरी के साथ अधिवक्ता पामेचा को लिया तो गैरेज समिति में पूर्व में गैरेज संभालने वाले पारस सिंघवी को भी लिया है। समझौता समिति में सिंघवी, ताराचंद जैन को शामिल कर समिति को पूरी मजबूती दी। प्रत्येक समिति में अध्यक्ष सहित सात जने है तो समझौता समिति में अध्यक्ष सहित चार जने है।
अनुमोदन के बाद काम करेगी समितियां
डीएलबी से समितियों के प्रस्ताव के अनुमोदन होगी। अनुमोदना आने के बाद ये समितियां सक्रिय हो जाएगी और विधिक रूप से कार्य करने लगेगी, निर्णय कर सकेगी, बैठकें कर सकेगी।
पार्षदों को ये दी समितियां
1. वित्त समिति
रूचिका चौधरी (अध्यक्ष), करणमल जारोली, कमलेश मेहता, भंवरलाल सालवी, मुकेश शर्मा, मोनिका गुर्जर, अली असगर (सदस्य)
2. स्वास्थ्य समिति (शहर कोट बाहर)
पारस सिंघवी (अध्यक्ष), रमेशचंद जैन, राकेश जैन, मुकेश गमेती, माधुरी राठौड़, हितांशी शर्मा, रेखा डांगी (सदस्य)
3. स्वास्थ्य समिति (शहर कोट अंदर)
वेणीराम सालवी (अध्यक्ष), जयश्री असनानी, आशा सोनी, कुसुम पंवार, देवेन्द्र साहु, शहनाज अयूब व राजेन्द्र वसीटा (सदस्य)
4. विद्युत समिति शहर कोट बाहर
हेमंत बोहरा (अध्यक्ष), पूनम सिंह रावत, ललिता मेनारिया, मुकेश गमेती, छोगालाल भोई, गिरीश भारती व भगवती डांगी (सदस्य)
5. विद्युत समिति शहर कोट अंदर
कुलदीप जोशी (अध्यक्ष), पूनमचंद मौर, आशा सोनी, तारा शर्मा, मदन दवे, अरुण टांक, मो. शादाब हुसैन (सदस्य)
6. भवन अनुमति समिति
आशीष कोठारी (अध्यक्ष), भरत जोशी, मोहन गुर्जर, तारा शर्मा, ज्योति लौहार, रवि तरवाड़ी व मो. शादाब हुसैन (सदस्य)
7. निर्माण समिति
ताराचंद जैन (अध्यक्ष), शिल्पा पामेचा, मनोहर चौधरी, राकेश जैन, मुकेश शर्मा, नेहा कुमावत, लोकेश गौड़, (सदस्य)
8. गंदी बस्ती सुधार समिति
देवेन्द्र साहु (अध्यक्ष), विद्या भावसार, धीरज ओड़, संतोष मेनारिया, महेन्द्र भगोरा, चन्द्रप्रकाश सुहालका, अरुण टांक (सदस्य)
9. महिला एवं बाल विकास
रेखा ऊंटवाल (अध्यक्ष), विद्या भावसार, राजकुमारी गन्ना, जयश्री असनानी, आशीष कोठारी, हितांशी शर्मा, चमन आरा (सदस्य)
10. नियम व उप विधियां समिति
डॉ. सोनिका जैन (अध्यक्ष), शिल्पा पामेचा, मोहन गुर्जर, आरती वसीटा, करणमल जारोली, भगवती डांगी व मोहसिन खान (सदस्य)
11. अपराधों का शमन व समझौता समिति
गोविंद सिंह टांक (अध्यक्ष), पारस सिंघवी, ताराचंद जैन, लोकेश गौड़ (सदस्य)
12. गौशाला व जल वितरण समिति
भंवर सिंह देवड़ा (अध्यक्ष), धीरज ओड़, कमलेश मेहता, ललिता मेनारिया, भंवरलाल सालवी, रेखा डांगी व संजय भगतानी (सदस्य)
13. उद्यान समिति
महेश त्रिवेदी (अध्यक्ष), रमेशचंद जैन, लोकेश कोठारी, देवेन्द्र कुमार पुजारी, संतोष मेनारिया, प्रशांत श्रीमाली, मोहसिन खान (सदस्य)
14. गैरेज समिति
मनोहर चौधरी (अध्यक्ष), पारस सिंघवी, देवेन्द्र कुमार पुजारी, हीरादेवी मीणा, पूनम सिंह रावत, कमलेश मेहता, अली असगर (सदस्य)
15. अतिक्रमण निरोधक समिति
छोगालाल भोई (अध्यक्ष), कुलदीप जोशी, भंवर सिंह देवड़ा, रेखा ऊंटवाल, वेणीराम सालवी, प्रशांत श्रीमाली, शोएब हुसैन (सदस्य)
16. राजस्व समिति
अरविंद जारोली (अध्यक्ष), लोकेश कोठारी, राजकुमारी गन्ना, आरती वसीटा, हेमंत बोहरा, मोनिका गुर्जर व हिदायत तुल्ला (सदस्य)
17. विरासत संरक्षण समिति
मदन दवे (अध्यक्ष), महेश त्रिवेदी, रूचिका चौधरी, हीरादेवी, पूनमचंद मौर, चन्द्रप्रकाश सुहालका, भंवरलाल गमेती (सदस्य)
18. पुस्तकालय व सांस्कृतिक समिति
चन्द्रकला बोल्या (अध्यक्ष), करणमल जारोली, माधुरी राठौड़, डॉ. सोनिका जैन, अरविंद जारोली, दीपिका चौधरी, नेहा कुमावत (सदस्य)
19. आपदा व अग्निशमन समिति
महेन्द्र भगोरा (अध्यक्ष), ज्योति लौहार, कुसुम पंवार, भरत जोशी, चन्द्रकला बोल्या (सदस्य), गौरव प्रताप सिंह व शंकर चंदेल





No comments:
Post a Comment