Breaking News
recent

प्रकाश जावड़ेकर बोले, देश बदला है अब दिल्ली बदलो

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की मौजूदगी में यहां दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय पर आम आदमी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि अब यही नारा जोरों पर है 'देश बदला है अब दिल्ली बदलो।'

ये भी पढ़ें:

'आयुष्मान भारत' से दिल्ली को कोई फायदा नहीं

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि- "दिल्ली के लोगों को आयुष्मान भारत योजना से फायदा नहीं मिल रहा है, क्योंकि दिल्ली सरकार ने यहां यह योजना लागू ही नहीं होने दी। केजरीवाल पहले बोलते थे कि बंग्ला नहीं लेंगे, लेकिन एक नहीं चार-चार बंगले ले लिए, अब दिल्ली इनका चरित्र समझ चुकी है।"

ये भी पढ़ें:

केजरीवाल पर भी साधा निशाना

जावड़ेकर ने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि- 'बच्चों की कसम खाई थी कि कांग्रेस के साथ नहीं जाएंगे, लेकिन सत्ता के लिए कांग्रेस के साथ भी हो गए। अन्ना हजारे के आंदोलन के समय लोकपाल का नारा लगाकर सरकार में आ गए, लेकिन लोकपाल नहीं ला पाए, मोदी सरकार ने लोकपाल बहाल किया।"



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.