Breaking News
recent

निधिवन नगर में फायरिंग, तीन खाली कारतूस मिले

दौसा. शहर के दुर्गा मंदिर इलाका स्थित निधिवन नगर में गुरुवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक मकान के आगे फायर कर दिया। शुक्रवार सुबह कोतवाली थाना पुलिस ने 3 खाली कारतूस बरामद किए तथा रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। निधिवन नगर निवासी सेवानिवृत्त व्याख्याता रामावतार गुप्ता ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे वे मकान के अन्दर थे। बाहर से तीन-चार बार फायरिंग की आवाज सुनाई दी। उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो थोड़ी दूर दो बाइकें चलती दिखाई दी।

Firing in Nidivan Nagar, three empty cartridges found

फायरिंग की आवाज से कॉलोनी में हड़कम्प मच गया। लोगों ने शुक्रवार सुबह कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर दौसा पुलिस उपाधीक्षक नरेन्द्र कुमार व कोतवाली थाना प्रभारी श्रीराम मीना निधिवन नगर पहुंचे। पुलिस ने आसपास देखा तो दो खाली कारतूस सड़क पर और एक नाली में पड़ा मिला।


रामावतार गुप्ता के मकान पर तीन जगह काले निशान थे, लेकिन पुलिस का कहना है कि वे निशान गोली के थे। कॉलोनी में फायरिंग होने से लोगों में भय फैला हुआ है। गुप्ता ने भी बताया कि उनका किसी से कोई झगड़ा या रंजिश नहीं है। कोतवालीथाना प्रभारी श्रीराम मीना ने बताया कि ड्यूटी ऑफिसर उमराव सिंह की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खाली कारतूस देशी कट्टे के नहीं हैं। किसी दूसरी राइफल के लग रहे हैं। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए।

थड़ी में आग लगाने का प्रयास


गुढ़ाकटला. कस्बे के बांदीकुई*दौसा सड़क मार्ग पर जीएसएस के पास एक थड़ी में गुरुवार रात्रि अज्ञात समाजकंटकों ने आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन आग थड़ी तक पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया।इससे थड़ी में रखा हजारों रुपए का सामान जलने से बच गया। पीडि़त महेश सैनी निवासी बीड़ा वाली ढाणी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस चौकी में आग लगाने की शिकायत दर्ज कराईहै।

Firing in Nidivan Nagar, three empty cartridges found



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.