HEALTH NEWS IN HINDI : सर्दी के मौसम में अक्सर हम मूली खाया करते है खासकर गांवों में तो रोटी ही मूली के साथ लोग खाते है। ( radish health benefits ) ठंड के मौसम में अक्सर लोग मूली की पराठे भी पसंद करते है। लेकिन क्या आपको पता हैं सर्दियों के मौसम में आने वाली मूली स्वाद के साथ गुणों से भी भरपूर है। यह सर्दी खांसी दूर करने से लेकर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और यहां तक कि स्किन को हेल्दी बनाने में भी मदद करती है।
इन दिनों अगर आपको सर्दी-खांसी से बचना है तो अपनी डायट में मूली को शामिल जरूर करें। फिर चाहे तो सलाद में डालकर खाएं या फिर यूं ही खाएं। इस सब्जी में डी-कंजेस्टेंट कम्पाउंड होते हैं जो नेजल और थ्रोट के पैसेज को क्लीन रखते हैं। इससे बैक्टीरिया पनप नहीं पाते और खांसी-जुकाम दूर रहता है। मूली को पोटैशियम रिच माना जाता है जिससे शरीर में सोडियम-पोटैशियम की मात्रा को बैलेंस करने में मदद करता है जो बीपी को बिगड़ने से रोकता है।
बीपी को कंट्रोल में रखने की खासियत दिल को भी हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। बीपी बिगड़ना दिल की सेहत बिगड़ने की सबसे बड़ी वजह मानी जाती है। ऐसे में अगर यह कंट्रोल रहे तो हार्ट पर प्रेशर कम पड़ता है और दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम हो जाता है।
मूली फाइबर रिच सब्जी है, जो हमारे खाने को बेहतर तरीके से पचाने में मदद करती है। ऐसा होने पर शुगर लेवल अचानक से नहीं बढ़ता जो डायबीटीज के मरीजों के लिए बेहद जरूरी है। वहीं मूली में इंसुलिन को कंट्रोल करने के भी गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को चेक में रखता है।





No comments:
Post a Comment