Breaking News
recent

दिल्ली विधान चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन आज, केजरीवाल समेत कई उम्मीदवार भरेंगे पर्चा

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Elections 2020) के लिए पर्चा दाखिल करने का आज अंतिम दिन है।

इसलिए आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Arvind kejriwal ) समेत कई उम्मीदवार नामांकन करने पहुंचेंगे। आपको बता दें कि सोमवार को रोड शो में लेट होने की वजह से केजरीवाल पर्चा दाखिल नहीं कर सके थे।

Delhi Election 2020: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, केजरीवाल के सामने सुनील यादव को उतारा

 

ttt.png

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को अपना नामांकन दाखिल नहीं कर पाए थे।

रोड शो में ज्यादा समय बीत जाने के कारण वह तय समय पर पर्चा दाखिल नहीं कर सके। अब आज यानी मंगलवार को पर्चा दाखिल करेंगे।

नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार केजरीवाल को सोमवार को जमनानगर स्थित सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट के कार्यालय में नामांकन दाखिल करना था, लेकिन रोड शो में काफी समय लग जाने के चलते वह समय पर वहां नहीं पहुंच सके।

गुजरात: सूरत की 10 मंजिला टेक्सटाइल मार्केट में भीषण आग, दमकल की 50 गाड़ियां पहुंची

इसी निर्वाचन क्षेत्र से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे केजरीवाल नामांकन दाखिल करने से पहले वाल्मीकि मंदिर गए। इसके बाद उन्होंने इस मंदिर से कनॉट प्लेस तक रोड शो किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.