दोनों ही अंतरराज्यीय नकबजन व वाहन चोर गिरोह के सदस्य
जालोर. पुलिस ने भीनमाल में वाहनों की जांच के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से लग्जरी वाहन जब्त किए। दोनों ही बदमाश आला दर्जे के नकबजन व अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य है।
पुलिस के अनुसार जिले में वांछित वाहन चोर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चल रहे अभियान के तहत सफलता हासिल की है। भीनमाल में थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह के निर्देशन में हैड कांस्टेबल भरतसिंह मय टीम ने कार्रवाई की। भीनमाल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी की वारदातों को ट्रेस आउट करने के लिए संदिग्ध व अजनबी लोगों पर नजर रखी गई। रात्रि गश्त के दौरान भीनमाल में वाराह श्याम मंदिर के समीप जुंजाणी रोड पर दो लग्जरी वाहन रुकवाए गए। वाहन चोरी के ज्ञात होने पर जब्त कर लिए। वाहनों के चालकों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें लाखावास (करडा) निवासी फिरोज खां पुत्र अनवर खां मुसलमान व सियावा (आबूरोड-सिरोही) निवासी गोवाराम पुत्र भुताराम गरासिया शामिल है। दोनों वाहन चालक आले दर्जे के वाहन चोर व नकबजन है। पुलिस इनकों गिरफ्तार कर गहनता से पूछताछ कर रही है। इनसे और भी वारदातें खुलने की संभावना जताई है।
इस तरह आए पकड़ में
जांच के दौरान दोनों वाहन रुकवाए गए। इनमें से एक जोधपुर पासिंग था व दूसरे पर नम्बर ही नहीं थे। वाहन चालक संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए, जिस पर तलाशी ली गई। पूछताछ के दौरान सामने आया कि दोनों वाहन चोरी के है। इस पर जब्त कर लिए गए।





No comments:
Post a Comment