Breaking News
recent

प्री-बोर्ड में अब नहीं होगी परेशानी, बोर्ड ने बढ़ाई प्रायोगिक परीक्षाओं की अंतिम तिथि

जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12 वीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षाओं की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब प्री-बोर्ड देने वाले विद्यार्थी परेशान नहीं होंगे। पहले प्री—बोर्ड और प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथि आपस में टकरा रही थी, अब बोर्ड ने इसमें सुधार कर दिया है। बोर्ड ने प्रायोगिक परीक्षाओं की अंतिम तिथि को 14 फरवरी से बढ़ाकर 22 फरवरी कर दिया है। बोर्ड की सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि इस तिथि तक सभी विद्यालयों और परीक्षकों को आवश्यक रूप से प्रायोगिक परीक्षाएं करानी होंगी।

ये है मामला
प्रदेश में पहली बार राज्य स्तर पर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड,राजस्थान प्री-बोर्ड आयोजित करा रहा है। ये परीक्षाएं 3 से 12 फरवरी तक होंगी। वहीं अभी स्कूलों में बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं भी चल रही हैं, ऐसे में विद्यार्थी और शिक्षक परेशान थे कि आखिर एक ही समय में दोनों परीक्षाएं कैसे होंगी। बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं 15 जनवरी से शुरू हुई जो 14 फरवरी तक चलनी थी, अब ऐसा नहीं होगा। अब ये परीक्षाएं 22 फरवरी तक हो सकेंगे। विद्यार्थी और शिक्षकों ने सरकार से मांग कि थी दोनों परीक्षाएं एक साथ नहीं कराई जाएं। 12 वीं की प्री—बोर्ड दो पारियों में होंगी, पहली पारी सुबह 9 से दोपहर 12.15 बजे और दूसरी पारी दोपहर 1 से शाम 4.15 बजे तक होंगी। 10 वीं कक्षा की प्री बोर्ड दोपहर 1 से शाम 4.15 बजे तक होंगी। करीब सात विषयों की 12 वीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षाएं होंगी। वहीं प्री—बोर्ड भी होना जरूरी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.