Breaking News
recent

मोबाइल की दुकान से चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

दौसा. शहर के सैंथल मोड़ पर गत दिनों एक मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर करीब चार दर्जन मोबाइल चोरी की वारदात का कोतवाली थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए पंजाब निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कुछ मोबाइल जब्त किए हैं। कोतवाली थाना प्रभारी श्रीराम मीना ने बताया कि 22 दिसम्बर की रात 2 बजे सैंथल मोड़ से मनोज कुमार पुत्र हरिशंकर महाजन की मोबाइल की दुकान का ताला तोड़ कर चोर सीलपैक 43 मोबाइल, सात पुराने मोबाइल एवं एसेसरीज ले गए थे।

robbery busted from mobile shop, two accused arrested

पुलिस अधीक्षक प्रहलादसिंह कृष्णियां के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह चौहान व सीओ दौसा नरेन्द्र कुमार ने कोतवाली थाना प्रभारी श्रीराम मीना के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम ने साइबर सैल की मदद से पंजाब से इस चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


मोबाइल चालू करते ही मिला सुराग


थाना प्रभारी ने बताया कि साइबर सैल की मदद से जांच की गई तो उक्त मोबाइलों में से महमदपुर निर्मल टोला थाना माधोपुर जिला गोपालगंज बिहार हाल किराएदार कर्तिनगर लुधियाना के द्वारा एक मोबाइल एक्टीवेट कर लिया गया। मामले की तलाश करने पर पुलिस मोबाइल एक्टीवेट करने वाले लुधियाना निवासी मिलन कुमार के पास पहुंची।

मिलन ने बताया कि उसने यह मोबाइल शिवधाम कॉलोनी लिम्बोदी इन्दौर हाल निवासी गोविन्द नगर लुधियाना निवासी करणप्रीत सिंह पुत्र जसप्रीतसिंह व पंजाब के गुरुदासपुर के थाना कामन छैलोबास निवासी सुखदेव सिंह पुत्र जंगीर ङ्क्षसह से खरीदना है। मिलन ने बताया कि जब उन्होंने मोबाइल का बिल नहीं दिया तो उसने वह लौटा दिया। कोतवाली थाना पुलिस दोनों आरोपियों को दौसा ले आई।


ट्रक चालक हैं आरोपी


थाना प्रभारी बताया कि ये आरोपी ट्रक चलाते हैं। वे पंजाब से जयपुर जाते वक्त यहां सैंथल मोड़ पर मोबाइल की दुकान की रैकी कर गए थे। जब वे जयपुर से वापस पंजाब जा रहे थे तब ट्रक को हाइवे पर खड़े कर 22 दिसम्बर रात करीब 2 बजे मोबाइल की दुकान में चोरी कर वारदात को अंजाम दे गए। आरोपी लोहे की राड से दुकान का ताला तोड़ कर वारदात को अंजाम दे गए। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल हैण्डसैट बरामद किए हैं। शेष शीघ्र ही बरामद किए जाएंगे।


पुलिस टीम में कोतवाली थाना प्रभारी के अलावा एएसआई राजेन्द्र विधुड़ी, साइबर सैल के प्रदीप राव,कांस्टेबल घनश्याम, विजय कुमार, दिनेश राठी, अजयकुमार, महेन्द्र कुमार, महावीर सिंह एवं हेमराज आदि शामिल थे।

Robbery busted from mobile shop, two accused arrested



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.