Breaking News
recent

Good Newwz Box Office Collection Day 11: गुड न्यूज ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते भी मचाया धमाल, फिल्म ने 11वें दिन कमाए 8 करोड़ रुपये

नई दिल्ली। अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) की फिल्म गुड न्यूज को बड़े पर्दे पर रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं। इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। गुड न्यूज ( Good Newwz ) वीकेंड बीत जाने के बाद भी जबरदस्त कमाई कर रही है।

फिल्म ने सोमवार को करीब 8 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस हिसाब से 'गुड न्यूज' ने 11 दिनों में 166.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। फिल्म ने रविवार को करीब 12 करोड़ रुपये की कमाई की है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार और करीना कपूर की फिल्म ने शनिवार को तकरीबन 11.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने 10 दिनों में ही 156.50 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया था।

Good Newwz Review: पहले हंसाएगी फिर रूलाएगी, एंटरटेनमेंट का गुड डोज है 'गुड न्यूज'

गुड न्यूज ( Good Newwz ) ने सलमान खान ( Salman Khan ) की फिल्म दबंग 3 ( Dabangg 3 ) को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। अक्षय कुमार की फिल्म ने देश के साथ विदेशों में भी अच्छी खासी कमाई की है।

गुड न्यूज अक्षय कुमार के साथ करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor ), दिलजीत दोसांझ ( Diljit Dosanjh ) और कियारा आडवाणी ( Kiara Advani ) जैसी बड़ी स्टार कास्ट से सजी है। एक वेबसाइट के मुताबिक गुड न्यूज ने बॉक्स ऑफिस जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

गुड न्यूज सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड की 16 वीं फिल्म बन चुकी है। गुड न्यूज ( Good Newwz ) ने नए साल के मौके पर ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। जबकि साल 2019 में गुड न्यूज अक्षय कुमार की चौथी सबसे हिट फिल्म बनी है।

गुड न्यूज ( Good Newwz ) में अक्षय कुमार ( Akshay Kuamr ) ने वरुण का किरदार बढ़िया ढंग से अदा किया है वहीं करीना कपूर ( Kareena Kapoor ) ने भी शानदार अभिनय किया है। इसके अलावा फिल्म में दिलजीत दोसांझ ( Diljit Dosanjh ) और कियारा आडवाणी ( Kiara Advani ) के काम को भी फैंस ने खूब सराहा है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.